NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत का त्वरित समाधान, छात्र का कक्षा 9वीं में कराया गया प्रवेश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत का त्वरित समाधान, छात्र का कक्षा 9वीं में कराया गया प्रवेश
रायगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत का त्वरित समाधान, छात्र का कक्षा 9वीं में कराया गया प्रवेश

शिक्षा विभाग की त्वरित पहल से दूर हुई छात्र के प्रवेश की बाधा, पालक ने जताया संतोष, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी शासन और नागरिकों के बीच भरोसेमंद संवाद का सशक्त माध्यम

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 12:11 am
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का विभिन्न विभागों द्वारा समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है। इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण रायगढ़ जिले के विकासखंड पुसौर में देखने को मिला, जहां एक छात्र के विद्यालय प्रवेश से संबंधित शिकायत का त्वरित समाधान करते हुए उसे कक्षा 9वीं में प्रवेश दिलाया गया।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में 26 जून 2026 को ग्राम खोखरा, विकासखंड पुसौर निवासी श्री श्याम कुमार पटेल द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पुत्र पवन देव पटेल, जिसने वर्ष 2026 में शासकीय माध्यमिक शाला खोखरा से कक्षा 8वीं उत्तीर्ण की है, उसे निकटवर्ती हाई स्कूल में कक्षा 9वीं में प्रवेश दिलाने में कठिनाई आ रही है।
शिकायत प्राप्त होते ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की। उन्होंने शिकायतकर्ता से दूरभाष पर संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त की तथा छात्र के प्रवेश से संबंधित सभी तथ्यों की जानकारी ली। चर्चा के दौरान पालक ने अपने पुत्र का प्रवेश शासकीय हाई स्कूल तेलीपाली में कराने की इच्छा व्यक्त की। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करते हुए छात्र एवं उसके पालक को शासकीय हाई स्कूल तेलीपाली बुलाया। विद्यालय के प्राचार्य को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए, जिसके बाद छात्र पवन देव पटेल का कक्षा 9वीं में विधिवत प्रवेश सुनिश्चित कराया गया। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र को नियमित अध्ययन करने, शिक्षा के प्रति समर्पित रहने तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। अपने पुत्र का समय पर प्रवेश होने और समस्या का त्वरित समाधान मिलने पर पालक श्री श्याम कुमार पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा शिक्षा विभाग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिकायत का शीघ्र निराकरण होने से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और शासन की यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।
बीईओ ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शासन और आम नागरिकों के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी एवं भरोसेमंद माध्यम है। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को शासन की सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग भी नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहा है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को बिना किसी बाधा के शिक्षा का अधिकार प्राप्त हो सके।

You Might Also Like

किसानों को समर्पित होगी पटेलपाली की यह आदर्श मंडी-कृषि मंत्री नेताम

पौने पांच करोड़ की लागत से होगा नए इंटेकवेल का निर्माण, फॉरेस्ट ऑफिस के पास 84.06 लाख से होगा गार्डन का जीर्णोद्धार

डाकघरों में मिल रहा आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन संबंधी सेवाएं

कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पति की प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने की थी आत्महत्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आयुक्त ने फटहामुड़ा, मि_ूमुड़ा एवं छातामुड़ा क्षेत्र का किया निरीक्षण
Next Article सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह

खबरें और भी है....

राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
हाथी शावकों को खदेडऩे ग्रामीणों ने फोड़े फटाके
किशोरी को भगाकर ले जाने वाला पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार
ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?