NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आयुक्त ने फटहामुड़ा, मि_ूमुड़ा एवं छातामुड़ा क्षेत्र का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आयुक्त ने फटहामुड़ा, मि_ूमुड़ा एवं छातामुड़ा क्षेत्र का किया निरीक्षण
रायगढ़

आयुक्त ने फटहामुड़ा, मि_ूमुड़ा एवं छातामुड़ा क्षेत्र का किया निरीक्षण

साफ-सफाई और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर दिया जोर

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 12:09 am
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। नगर पालिक निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शनिवार को शहर के फटहामुड़ा, मि_ूमुड़ा एवं छातामुड़ा क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था तथा विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने तथा नागरिक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने फटहामुड़ा एवं मि_ूमुड़ा क्षेत्र में नियमित सफाई, नालियों की सफाई, कचरा संग्रहण तथा स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नालियों की नियमित सफाई एवं स्वच्छता कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इसके पश्चात आयुक्त ने छातामुड़ा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने छातामुड़ा डिवाइडर निर्माण कार्य तथा आईएसबीटी परिसर में प्रगति पर चल रहे कार्यों का अवलोकन कर निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं कार्य की गति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा शहर की स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं का बेहतर विकास निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों तथा नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित अधोसंरचना उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। बरसात के मौसम को देखते हुए साफ-सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण कर कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

भाजपा के राधेश्याम ने शुभ मुहूर्त में भरा नामांकन

दूसरे किसान का धान बेचने की कोशिश

आज से कृष्णा विहार मंदिर में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

आईटीआई अंबेडकर आवास कालोनी की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

तालाब व रास्ते पर कब्जे से ग्रामीण परेशान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समय रहते उठाए गए सुरक्षा कदम….. सुनील इस्पात की जर्जर दीवार हटाने की तैयारी
Next Article मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत का त्वरित समाधान, छात्र का कक्षा 9वीं में कराया गया प्रवेश

खबरें और भी है....

राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
हाथी शावकों को खदेडऩे ग्रामीणों ने फोड़े फटाके
किशोरी को भगाकर ले जाने वाला पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार
ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?