NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी
रायगढ़

मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी

पिलिया से पीडि़त होकर दो दिन पहले हुआ था भर्ती, घटना की जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2026 12:34 am
By lochan Gupta August 12, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती एक मरीज बुजुर्ग ने बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर निवासी नारद लहरे पिता टीकाराम लहरे (50 वर्ष) विगत कई दिनों से पीलिया बीमारी से पीडि़त था, इस बीच विगत 9 अगस्त को उसकी तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए फस्ट फ्लोर के मेडिसीन वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। इस दौरान मंगलवार को सुबह जब उसकी तबीयत में सुधार हुआ तो वार्ड से निकल कर बाहर टहल रहा था। इस दौरान सुबह करीब 6 बजे वार्ड के बाहर बैठे से सिक्युरिटी गार्ड से कुछ देर तक बात किया, इसके बाद टहलते हुए सेकेंड फ्लोर पर चला गया और ओपीडी के बाहर कामन बाथरूम के स्टोर रूम में जाकर खिडक़ी में फांसी पर लटक गया।
जब काफी देर तक वापस अपने बेड पर नहीं आया तो उसके परिजन उसे ढुंढने लगे, इस दौरान सिक्युरिटी गार्ड ने बताया कि यही पर टहल रहा था। जिसकी काफी खोजबीन किए, लेकिन नहीं मिला। ऐसे में जब ढूंझते हुए सेकेंड फ्लोर के बाथरूम में गए, तो खिडक़ी से लटका हुआ था। जिससे इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दिया गया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हडक़ंप की स्थिति बन गई। वहीं इसकी सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को मरच्यूरी में रखते हुए परिजनों का बयान दर्ज कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

सुबह 5 बजे से बेड से गायब था मरीज

इस मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ. दुर्गा शंकर पटेल ने बताया कि मंगलवार सुबह सफाईकर्मी ने गायनिक वार्ड के सामान्य बाथरूम में मरीज को फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसके बाद अस्पताल के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। जांच में पता चला कि मरीज मेडिसिन वार्ड का था और सुबह करीब 5 बजे से अपने बेड से गायब था। अस्पताल में उसकी तलाश की जा रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पूछताछ में यह भी पता चला कि मरीज शराब पीने का आदी था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

अस्पताल में बना चर्चा का विषय

मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे जब सूचना मिली कि एक मरीज अस्पताल के सेकेंड फ्लोर के बाथरूम में फांसी लगा लिया है, तो वहां भर्ती अन्य मरीजों के साथ उनके परिजनों की वहां पर भीड़ लग गई, साथ ही अस्पताल प्रबंधन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए उक्त शौचालय को लाक कर दिया। वहीं अस्पताल आए अन्य लोगों का कहना था कि हर साल यहां किसी न किसी तरह की घटनाए होती है। वहीं इसके पहले भी एक मरीज ने खुदकुशी किया था, ऐसे में अब इस बुजुर्ग ने किन कारणों से खुदकुशी किया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसे में अब मर्ग जांच के बाद ही वास्तिवक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

You Might Also Like

ड्राइवर की नौकरी नहीं देने पर युवक की जमकर पीटाई

आईएएस की तैयारी कर रही प्राची, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने टिप्स

मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान

शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट के नाम पर साढ़े 29 लाख की ठगी

21 दिनों में 93 गुम इंसान तलाशे गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
Next Article पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?