NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूर, महिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूर, महिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचत
रायगढ़

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूर, महिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचत

स्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। 96 परिवारों और 324 की आबादी वाले इस गांव में कभी पेयजल की गंभीर समस्या थी, लेकिन आज घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों की दिनचर्या आसान हुई है, स्वास्थ्य में सुधार आया है और महिलाओं को नई ऊर्जा के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।
ग्राम अमलीपाली में पहले स्वच्छ और पर्याप्त जल स्रोतों की कमी के कारण ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए पानी जुटाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर महिलाओं को घरेलू कार्यों के साथ पानी की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त समय और श्रम देना पड़ता था। पानी की अनिश्चित उपलब्धता के कारण कई बार लोगों के अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित होते थे। बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ता था क्योंकि उन्हें परिवार की मदद के लिए पानी लाने जाना पड़ता था। असुरक्षित जल उपयोग के कारण जलजनित बीमारियों का खतरा भी बना रहता था।
अमलीपाली निवासी श्रीमती मधुमिता चौहान उन हितग्राहियों में शामिल हैं जिनके जीवन में जल जीवन मिशन ने सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाया है। पहले उन्हें प्रतिदिन घरेलू जिम्मेदारियों के साथ पानी की व्यवस्था के लिए काफी समय देना पड़ता था, जिससे अन्य सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर सीमित हो जाता था। लेकिन जल जीवन मिशन के तहत घर तक नल कनेक्शन मिलने के बाद उनकी दिनचर्या पूरी तरह बदल गई। अब उन्हें पानी के लिए अतिरिक्त समय नहीं देना पड़ता। वे अपने घरेलू कार्य समय पर पूरा कर पा रही हैं और परिवार की देखभाल के लिए अधिक समय निकाल पा रही हैं। समय की बचत ने उन्हें छोटे-छोटे आयवर्धक कार्यों से जुडऩे का अवसर भी दिया है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। जल जीवन मिशन के प्रभाव से गांव में केवल पानी की उपलब्धता ही नहीं बढ़ी, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। स्वच्छ पेयजल मिलने से जलजनित बीमारियों में कमी आई है और ग्रामीणों का चिकित्सा खर्च भी घटा है। गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा लोग सुरक्षित पेयजल और साफ-सफाई के महत्व को समझने लगे हैं। आज अमलीपाली विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। जल जीवन मिशन केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाने वाला एक जनआंदोलन बन चुका है, जो गांवों में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रख रहा है।

You Might Also Like

जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को विधायक ओपी ने दी विदाई

राम का श्रेय लेना भाजपा के लिए सौभाग्य-गोमती साय

स्ट्रीट लाइट बंद होने से लाइनमैन को पीटा

जिला स्तरीय जेनेटिक्स टीएलएम आधारित प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय ने भाजपा नेता हेमचंद्र गुप्ता की बेटी की शादी में की शिरकत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता
Next Article आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?