NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह
रायगढ़

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह

साल्हेपाली के विजय महंत ने घर बैठे बनवाया आय प्रमाण पत्र

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 12:11 am
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सुगम शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। जिले के विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम साल्हेपाली निवासी विजय कुमार महंत ने बताया कि पहले आय प्रमाण पत्र सहित अन्य शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए उन्हें कई बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी।
सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र (सेवा-सेतु केन्द्र) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी हुई और उनका आय प्रमाण पत्र शीघ्र जारी हो गया। विजय महंत ने बताया कि अब शासकीय सेवाओं के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ती। समय पर सेवाएं मिलने से न केवल समय की बचत हुई, बल्कि आर्थिक व्यय भी कम हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित इस जनहितकारी पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल ने सरकारी सेवाओं तक आम नागरिकों की पहुंच को आसान बना दिया है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए यह व्यवस्था काफी लाभकारी सिद्ध हो रही है, जिससे आवश्यक दस्तावेज समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो रहे हैं।

442 डिजिटल सेवाओं के साथ और सशक्त हुआ सेवा-सेतु केन्द्र

प्रदेश में डिजिटल सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए राज्य शासन ने लोक सेवा केन्द्रों को नया स्वरूप प्रदान किया है। अब प्रदेश के सभी लोक सेवा केन्द्र सेवा-सेतु केन्द्र के नाम से संचालित किए जा रहे हैं। इन केन्द्रों के माध्यम से नागरिकों को पहले की तुलना में कहीं अधिक शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य शासन के निर्णय के अनुसार पहले जहां लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से 73 सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब इनकी संख्या बढ़ाकर 442 सेवाएं कर दी गई है। शासन का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। सेवा-सेतु केन्द्रों के विस्तार से आम नागरिकों को दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है और प्रदेश में डिजिटल सुशासन को नई गति मिल रही है।

You Might Also Like

टांगी से कर दी थी युवक की हत्या, आरोपी को उम्र कैद

पीएम को काला झंडा दिखाने निकले यूंकाई गिरफ्तार

राजनीति में झोला छाप डाक्टर जैसी मानसिकता खतरनाक – पूनम सोलंकी

पुरानी रंजिश में 2 दोस्तों को 3 युवकों ने पीटा

चक्रवाती तूफान दाना से बदलेगा जिले का मौसम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत का त्वरित समाधान, छात्र का कक्षा 9वीं में कराया गया प्रवेश
Next Article शहर में पहली बार श्रीमंदिर, पुरी के रोषाघर सेवायतों द्वारा तैयार होगा महाप्रभु का छप्पन भोग महाप्रसाद

खबरें और भी है....

राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
हाथी शावकों को खदेडऩे ग्रामीणों ने फोड़े फटाके
किशोरी को भगाकर ले जाने वाला पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार
ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?