NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: समय रहते उठाए गए सुरक्षा कदम….. सुनील इस्पात की जर्जर दीवार हटाने की तैयारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > समय रहते उठाए गए सुरक्षा कदम….. सुनील इस्पात की जर्जर दीवार हटाने की तैयारी
रायगढ़

समय रहते उठाए गए सुरक्षा कदम….. सुनील इस्पात की जर्जर दीवार हटाने की तैयारी

समय रहते उठाए गए सुरक्षा कदम..... सुनील इस्पात की जर्जर दीवार हटाने की तैयारी

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 12:09 am
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सुनील इस्पात एंड पावर लिमिटेड की जर्जर बाउंड्री वॉल को लेकर उठी सुरक्षा चिंताओं के बाद उद्योग प्रबंधन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। संभावित दुर्घटना की आशंका को देखते हुए खतरे वाले हिस्से को रातों-रात डेंजर जोन घोषित कर सुरक्षा घेरा बनाया गया है तथा क्षतिग्रस्त दीवार को हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार, उद्योग परिसर के पीछे स्थित लगभग 20 से 25 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। कई स्थानों पर कांक्रीट के पिलर क्षतिग्रस्त होकर झुक गए थे तथा सरिया बाहर दिखाई दे रहा था। यह दीवार एक व्यस्त तिराहे के समीप स्थित है, जहां दिन-रात लोगों एवं वाहनों की आवाजाही रहती है। समीप ही महालक्ष्मी कास्टिंग कंपनी का मुख्य प्रवेश द्वार भी स्थित होने से संभावित खतरा और अधिक बढ़ गया था।


मामले की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत की सहकारिता तथा उद्योग समिति के सभापति गोपाल अग्रवाल ने उद्योग प्रबंधन से तत्काल संपर्क कर सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इसके बाद उद्योग प्रबंधन ने देर रात ही प्रभावित क्षेत्र में डेंजर टेप लगाकर बैरिकेडिंग की, चेतावनी बोर्ड स्थापित किए तथा सुरक्षा गार्ड की तैनाती कर दी। प्रबंधन द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल को सुरक्षित तरीके से हटाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिसके पश्चात वहां मानकों के अनुरूप नई एवं मजबूत बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा।
इस संबंध में गोपाल अग्रवाल ने कहा कि आम नागरिकों एवं श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी औद्योगिक इकाई में यदि ऐसी जर्जर संरचनाएं संभावित खतरा उत्पन्न करती हैं, तो उनका समय रहते सुधार एवं रखरखाव किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा भविष्य में भी ऐसे विषयों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

You Might Also Like

युवा कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, लोकतंत्र को डुबाने वालो को किया विसर्जित

18 बेजाकब्जाधारी दुकानदारों को बेदखली का आदेश जारी

बर्रा के शराबी व्याख्याता सूरज लाल की कलेक्टर से शिकायत

समलाई मंदिर प्रांगण में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

सनातन धर्म का अपमान भूपेश बघेल की पारिवारिक राजनीतिक परंपरा का हिस्सा-विकास केडिय़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आयुष का मेगा स्वास्थ्य अभियान: तीन विकासखंडों के 1137 ग्रामीणों को मिला नि:शुल्क उपचार
Next Article आयुक्त ने फटहामुड़ा, मि_ूमुड़ा एवं छातामुड़ा क्षेत्र का किया निरीक्षण

खबरें और भी है....

राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
हाथी शावकों को खदेडऩे ग्रामीणों ने फोड़े फटाके
किशोरी को भगाकर ले जाने वाला पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार
ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?