NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तारीख़ पे तारीख़…! चौहान समाज को आखिर कब मिलेगा अपना समाज भवन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तारीख़ पे तारीख़…! चौहान समाज को आखिर कब मिलेगा अपना समाज भवन
रायगढ़

तारीख़ पे तारीख़…! चौहान समाज को आखिर कब मिलेगा अपना समाज भवन

lochan Gupta
Last updated: August 8, 2026 12:56 am
By lochan Gupta August 8, 2026
Share
4 Min Read

बरमकेला। घोषणाओं की गूंज तो कई बार सुनाई दी, लेकिन ज़मीनी हकीकत आज भी चौहान समाज के लिए सिफऱ् इंतज़ार बनकर रह गई है। बरमकेला चौहान समाज में समाज भवन निर्माण को लेकर एक बार फिर भारी नाराजग़ी और आक्रोश देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार, चौहान समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने समाज भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। समाज के लोगों का आरोप है कि घोषणा के बाद भी राशि स्वीकृत नहीं हुई। विरोध बढऩे पर बाद में 10 लाख रुपये देने की बात कही गई, जिससे समाज को उम्मीद जगी कि अब भवन निर्माण का सपना पूरा होगा।
लेकिन समाज के लोगों का कहना है कि हाल ही में विधायक निधि की कार्ययोजना तैयार होने के बावजूद चौहान समाज को फिर से दरकिनार कर दिया गया। इससे समाज में गहरा असंतोष है। वरिष्ठजनों का आरोप है कि कई बार चर्चा और आग्रह के बाद भी केवल आश्वासन ही मिला। अप्रैल महीने में राशि जारी करने की बात कही गई है , लेकिन अभी विधायक मद कि राशि पर चौहान समाज पर ध्यान नहीं दिया गया है,
इतना ही नहीं, खैरगढ़ी चौहान समाज भवन के लिए घोषित 3 लाख रुपये की राशि भी अब तक धरातल पर नहीं उतरने का आरोप लगाया जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि बार-बार घोषणाएं और तारीखें मिल रही हैं, लेकिन भवन निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब समाज के बीच एक ही सवाल गूंज रहा है—क्या चौहान समाज के हिस्से में सिफऱ् ‘तारीख़ पर तारीख़’ ही आएगी, या कभी समाज भवन का सपना भी साकार होगा? समाज के लोगों का कहना है कि यदि लगातार उपेक्षा होती रही तो आने वाले समय में इस मुद्दे पर व्यापक आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा सकती है। फिलहाल समाज में मायूसी के साथ-साथ गहरा आक्रोश व्याप्त है और लोग अपने जनप्रतिनिधियों से किए गए वादों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

वरिष्ठ समाजसेवी पुनीत चौहान ने कहा

‘चौहान समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में अघरिया भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक द्वारा चौहान समाज के भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की गई थी। सूत्रों के अनुसार विधायक मद की राशि दो-दो बार स्वीकृत होने के बावजूद आज तक चौहान समाज के भवन निर्माण हेतु उक्त राशि जारी नहीं की गई। इससे समाज के लोगों में गहरा आक्रोश और उपेक्षा की भावना व्याप्त है। समाज अपने अधिकार और सम्मान की अपेक्षा रखता है तथा घोषणा को शीघ्र अमल में लाने की मांग करता है।’
चौहान समाज जिलाध्यक्ष रामाधार चौहान ने कहा कि भवन निर्माण के लिए सार्वजनिक मंच से घोषणा किए जाने के बावजूद उसे कार्ययोजना में शामिल नहीं किया जाना अत्यंत निंदनीय है। यह चौहान समाज की उपेक्षा को दर्शाता है। समाज चाहता है कि की गई घोषणा का सम्मान करते हुए भवन निर्माण के लिए तत्काल राशि स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि समाज के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके।

You Might Also Like

ट्रांसपोर्ट नगर के कचरा डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग

बिग बाजार को देने होंगे मेंबरशिप के पैसे वापस

कसडोल के एक मकान से 688 बोरी अवैध धान जप्त

ओपी ने ’मॉक पार्लियामेंट’ के पोस्टर का किया विमोचन

तमनार व बिलासपुर के बीच आज होगा फायनल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बारिश में खुली सरकारी व्यवस्था की पोल, दफ्तरों में बाल्टी
Next Article मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना से लोक कलाकारों को मिलेगा सम्मान और आर्थिक संबल : अनुपम पाल

खबरें और भी है....

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील
खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल
सीटों में वृद्धि को लेकर छात्रों ने किया भूख हड़ताल
जिले के हर क्षेत्र में तैयार हो रही सुविधाओं की मजबूत नींव- वित्त मंत्री

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?