NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आयुष का मेगा स्वास्थ्य अभियान: तीन विकासखंडों के 1137 ग्रामीणों को मिला नि:शुल्क उपचार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आयुष का मेगा स्वास्थ्य अभियान: तीन विकासखंडों के 1137 ग्रामीणों को मिला नि:शुल्क उपचार
रायगढ़

आयुष का मेगा स्वास्थ्य अभियान: तीन विकासखंडों के 1137 ग्रामीणों को मिला नि:शुल्क उपचार

खुरुसलेंगा, बरलिया और नवागढ़ में लगे आयुष शिविर, सैकड़ों मरीजों की जांच के साथ आयुर्वेद व होम्योपैथी से हुआ इलाज

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 12:07 am
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने और आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले में आयुष विभाग द्वारा तीन अलग-अलग विकासखंडों में विशाल स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। कलेक्टर के निर्देश एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. गौराहा के मार्गदर्शन में तमनार, रायगढ़ और घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत खुरुसलेंगा, बरलिया और नवागढ़ में आयोजित इन शिविरों में कुल 1137 ग्रामीणों को नि:शुल्क उपचार एवं स्वास्थ्य जांच का लाभ मिला।
इन शिविरों में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, सिकलिंग सहित विभिन्न प्रकार की जांच भी की गई। शिविरों में संधिवात, आमवात, चर्मरोग, ज्वर, कास, श्वास, प्रतिश्याय, उदर रोग, दुर्बलता, अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अर्श एवं स्त्री रोग जैसी बीमारियों से पीडि़त बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श और नि:शुल्क औषधियां उपलब्ध कराई गईं।
तमनार विकासखंड के ग्राम पंचायत खुरुसलेंगा में आयोजित आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा, जनपद सदस्य संजय टोप्पो, सरपंच हेमचंद राठिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भगवान धनवंतरी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में 317 ग्रामीणों का आयुर्वेद पद्धति से उपचार किया गया तथा 79 लोगों की शुगर, हीमोग्लोबिन, सिकलिंग एवं ब्लड ग्रुप की जांच की गई। इस दौरान डॉ.राजेश पटेल ने आयुर्वेद की महत्ता बताते हुए कहा कि यह सबसे प्राचीन एवं सुरक्षित चिकित्सा पद्धति है, जिससे बिना दुष्प्रभाव के अनेक रोगों का उपचार संभव है।
इसी प्रकार रायगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बरलिया में आयोजित आयुष स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी दोनों पद्धतियों से उपचार किया गया। सरपंच रेवती लव कुश साव, उपसरपंच फूलकुमारी राठिया, निर्मल महाराज एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में 355 मरीजों का आयुर्वेद तथा 60 मरीजों का होम्योपैथी पद्धति से उपचार किया गया। इसके साथ ही 105 लोगों की शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप जांच भी की गई। डॉ. कुणाल पटेल ने लोगों को आयुर्वेद अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। वहीं घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत नवागढ़ में आयोजित आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 405 ग्रामीणों को उपचार का लाभ मिला, जबकि 85 लोगों की रक्त जांच की गई। ग्राम सरपंच एवं पंचों की उपस्थिति में प्रारंभ हुए इस शिविर में डॉ. राजकुमार नायक ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
तीनों शिविरों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और नि:शुल्क औषधियां उपलब्ध कराईं। शिविरों के सफल संचालन में डॉ. राजेश पटेल, डॉ. प्रेम नारायण राठिया, डॉ. आस्था श्रीवास, डॉ. मनोज दास, डॉ. संजीव पटेल, डॉ. कुणाल पटेल, डॉ. शेख सादिक, डॉ. मुकेश साहू, डॉ. विकास, डॉ. निकिता, डॉ. मोधिया, डॉ. गौरी, डॉ. राजकुमार नायक, डॉ. मित्रभानु गुप्ता, डॉ. प्रद्युम्न पाणिग्रही, डॉ. नागेंद्र नायक, डॉ. आर्चि एक्का सहित आयुष विभाग के अधिकारियों, फार्मासिस्टों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में आयुष विभाग ने सभी जनप्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधि संस्थाओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण अंचलों तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

You Might Also Like

कृषि शिक्षा और अनुसंधान से सशक्त होंगे किसान एवं युवा : प्रभारी मंत्री

मामूली विवाद के बाद पत्नी पर टांगी से पहला

विधानसभा स्तरीय व्यापारिक सम्मेलन संपन्न

जिले में लक्ष्य के आधे धान कर ली गई खरीदी

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दो नए दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जन सेवा में किया समर्पित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भिलाई एक्सचेंज यार्ड में 2 नई लाइनें चालू व दो इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण
Next Article समय रहते उठाए गए सुरक्षा कदम….. सुनील इस्पात की जर्जर दीवार हटाने की तैयारी

खबरें और भी है....

राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
हाथी शावकों को खदेडऩे ग्रामीणों ने फोड़े फटाके
किशोरी को भगाकर ले जाने वाला पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार
ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?