NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पानी दुषित होने से मर रही गणेश तालाब की मछलियां
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पानी दुषित होने से मर रही गणेश तालाब की मछलियां
रायगढ़

पानी दुषित होने से मर रही गणेश तालाब की मछलियां

आटा-बिस्किट खिलाने से पानी हो रहा खराब, तालाब में 1 से 5 किलो तक की मछलियां

lochan Gupta
Last updated: February 5, 2026 12:35 am
By lochan Gupta February 5, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। गणेश तालाब में बीते कुछ दिनों से हर दिन मछलियों की मौत हो रही है। तालाब में करीब 4 से 5 हजार अलग-अलग प्रजातियों की मछलियां मौजूद हैं, लेकिन सबसे ज्यादा रोहू-कतला मछलियां मर रही हैं।
प्रतिदिन 20 से 25 मछलियों के मरने से तालाब के आसपास वॉक करने आने वाले लोग हैरान हैं। अब नगर निगम इन मछलियों को शिफ्ट करने या तालाब का पानी बदलने की योजना बना रहा है। गौशाला रोड स्थित गणेश तालाब का 2011-12 में सौंदर्यीकरण किया गया था। उस दौरान नगर निगम और आसपास के लोगों ने तालाब में रोहू-कतला के बीज डाले थे। समय के साथ मछलियां बड़ी होती गईं। बाद में इसमें मांगुर और कुछ रंगीन (समुद्री/एक्वेरियम) मछलियां भी छोड़ी गईं, जिससे लोग इन्हें देखने पहुंचने लगे। अब रोहू-कतला मछलियों का वजन 1 किलो से 5 किलो तक हो गया है। ऐसे में सुबह-शाम वॉक पर आने वाले लोग इन्हें आटा, बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री खिलाने लगे। लगभग आधे एकड़ के तालाब में मछलियों की संख्या बढक़र 5 हजार से अधिक हो गई। करीब 18 से 20 दिन पहले तालाब में कुछ मछलियां मरी हुई मिली थीं, लेकिन तब इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद लगातार हर दिन 20-25 मछलियों के मरने पर लोगों ने क्षेत्र के पार्षद को सूचना दी।
तालाब में जरूरत से ज्यादा मछली
पार्षद सलीम नियारिया ने मामले की जानकारी नगर निगम और मत्स्य विभाग को दी। इसके बाद मत्स्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तालाब में मछलियों की संख्या जरूरत से ज्यादा हो गई है और लोग नियमित रूप से खाने-पीने की चीजें डाल रहे हैं। यह सामग्री नीचे जमा होकर सड़ रही है, जिससे पानी में गंदगी बढ़ रही है और कीड़े पैदा हो रहे हैं। आशंका है कि यही कारण मछलियों की मौत का बन रहा है।
रंगीन मछलियां सुरक्षित
तालाब का पानी काफी गंदा हो चुका है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिलीं, जिन्हें पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि, बताया जा रहा है कि रंगीन मछलियों पर इसका असर नहीं हो रहा, लेकिन कुछ समय पहले कीचड़ खाने वाली एक मछली भी मरी मिली थी।
चूना और क्लीनर डालने के बाद भी असर नहीं
मत्स्य विभाग के निरीक्षण के बाद पार्षद को तालाब में चूना और क्लीनर डालने की सलाह दी गई। तय मात्रा के अनुसार चूना और क्लीनर डाला गया, लेकिन मछलियों के मरने की संख्या कम नहीं हुई। अब नगर निगम और प्रशासन तालाब की मछलियों को केलो डेम में शिफ्ट करने या तालाब का पानी बदलने की योजना बना रहा है।
निगम के अधिकारियों से किया चर्चा
पार्षद सलीम नियारिया ने बताया कि मछलियों के लगातार मरने की जानकारी मत्स्य विभाग और नगर निगम में दी गई है। मत्स्य विभाग के अधिकारी बता रहे हैं कि पानी खराब हो गया है और ज्यादा आटा और अन्य समान खिलाने से वह नीचे सड़ रहा है। इसकी वजह से मछलियों में पैरासाईट (परजीवी) लग रहा है और मरी हुई मछलियों में वह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मछलियों को दूसरे जगह शिप्ट करने या पानी बदलने से उनकी जान बच सकती है। इसके लिए निगम के अधिकारियों के साथ प्लानिंग की जा रही है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ रोलबाल टीम में रायगढ़ के खिलाडिय़ों का चयन

मकान को बनाया चर्च प्रार्थना के लिए पहुंच रहे लोग

रिद्धी-सिद्धी बरसाने आज धरा पर उतरेंगे विघ्नहर्ता श्रीगणेश

पेंटर बनकर ओडिसा में छुपा था दुष्कर्म का आरोपी

लैलूंगा की रिहायशी बस्ती में गजराज की दस्तक, लोगों में भय का माहौल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सट्टा-पट्टी लिखते महिला पकड़ाई
Next Article वीबी जी रामजी योजना से मजबूत हो रहे ग्रामीण श्रमिक

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?