NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता नें किया प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता नें किया प्रदर्शन
रायगढ़

बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता नें किया प्रदर्शन

विद्युत कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

lochan Gupta
Last updated: June 20, 2026 12:53 am
By lochan Gupta June 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। घरेलू और व्यवसायिक बिजली दरों में की गई वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक से रैली निकालकर विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि कभी बिजली दरों में वृद्धि तो कभी स्मार्ट मीटर के चलते आम जनता की परेशानी बढ़ गई। ऐसे में अब घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर आगामी 1 जुलाई से लागू होने जा रही बिजली दर से परेशानी बढ़ जाएगी। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने बिजली दर बढ़ोतरी के साथ-साथ स्मार्ट मीटर लगाए जाने का भी विरोध किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में लगभग 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तथा व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए 60 से 70 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बना रहे हैं, जबकि आम जनता इसके दुष्परिणामों को लेकर चिंतित है। वहीं यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन करने वाला प्रदेश है, इसके बावजूद राज्य की जनता को महंगी बिजली मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिल रही है। साथ ही जिन उपभोक्ताओं का पहले एक हजार रुपये के आसपास बिल आता था, उनका बिल अब कई गुना बढकऱ पांच हजार रुपये तक पहुंच रहा है। ऐसे में सरकार को बिजली बिल कम करते हुए स्मार्ट मीटर पर भी प्रतिबंधन लगाना चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके। किया पुतला दहन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सीएम का पुतला दहन किया, इसके बाद रैली निकालकर बिजली आफिस पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपते हुए मांग किया है कि तत्काल प्रभाव से बढ़े बिजली बिल के फैसले को वापस लिया जाए। ये है प्रमुख मांगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान की गई प्रमुख मांगो में बढ़ाई गई बिजली दरों को तत्काल वापस लिया जाए। स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाले फैसलों को निरस्त किया जाए। बिजली उत्पादन करने वाले प्रदेश में सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाए।

You Might Also Like

धनवादा प्रोजेक्ट में हाइप्रोफाइल सिंडिकेट के आगे घुटने टेकने को मजबूर ग्रामीण

बुद्ध पूर्णिमा पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा , ‘जब मनुष्य अंतर्मन से शुद्ध होता है, तब वह स्वयमेव बुद्ध होता है’

भारतीय जनता ट्रेड यूनियन काउंसिल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर दयानंद की ताजपोशी

लालमणी त्रिपाठी बने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष

अब रजिस्ट्री के लिए पुसौरवासियों को जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं-ओपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सिंगल यूज प्लास्टिक की जांच
Next Article रेलवे ओएचई व तांबा तार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

खबरें और भी है....

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम
विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आबकारी विभाग की कार्रवाई: 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?