NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार
रायगढ़

नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार

बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में महिला यात्री का हैंडबैग चोरी

lochan Gupta
Last updated: August 6, 2026 12:13 am
By lochan Gupta August 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। एक मामले में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र कैश और जेवरात चोरी कर लिए, जबकि दूसरे मामले में बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री का हैंडबैग चोरी हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। किरोड़ीमल मदरसापानी टंकी के पास रहने वाली रजनी टंडन (37), जो किरोड़ीमल में स्टाफ नर्स हैं, शनिवार को घर में ताला लगाकर अपने भाई के घर कोरबा गई थीं। मंगलवार को लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमारी खुली हुई थी और लॉकर भी टूटा मिला। लॉकर में रखे 80 हजार रुपए नकद, सोना-चांदी के जेवरात और अन्य जरूरी सामान गायब था। वहीं घर में रखे कई दस्तावेज बिखरे पड़े थे।
चोरी का पता चलने के बाद रजनी टंडन ने आसपास जानकारी जुटाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोतरा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रेन में सोते समय महिला का हैंडबैग चोरी

दूसरी घटना जीआरपी थाना क्षेत्र से जुड़ी है। वसुंधा विहार एसईसीएल कॉलोनी निवासी शशिकला वाईएस (47) अपने परिवार के साथ बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस के ए-2 कोच में दानापुर से रायगढ़ आ रही थीं। सफर के दौरान वह सो गईं। ट्रेन जब जसीडीह स्टेशन पहुंची तो उनकी नींद खुली और उन्होंने देखा कि उनका हैंडबैग गायब है।

30 हजार रुपए का सामान ले उड़े चोर

महिला ने बताया कि बैग में 15 हजार रुपए नकद, करीब 10 हजार रुपए के सोने के इयररिंग समेत लगभग 30 हजार रुपए का सामान रखा हुआ था। घटना के तुरंत बाद उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत की। उन्हें यात्रा पूरी होने के बाद एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी गई। इससे रायगढ़ पहुंचने के बाद महिला ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

छाल खदान में हुए कोयला चोरी के मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने की मांग

विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर

नालों में कचरा फेकना 3 प्रतिष्ठानों को महंगा पड़ा, निगम ने ठोका 30 हजार रुपए का जुर्माना

विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाया तमनार जनसुनवाई का मुद्दा

बॉक्स क्रिकेट में अंकुर बसंल टीम ने किया कमाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डीएमएफ मद से विकास कार्यों को मिल रही रफ्तार
Next Article चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं
चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?