NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे ओएचई व तांबा तार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेलवे ओएचई व तांबा तार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
रायगढ़

रेलवे ओएचई व तांबा तार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

आरोपियों से 178 मीटर रेलवे तांबा तार एवं 3 हजार रुपये नकद बरामद चोरी के माल को कबाडिय़ों के माध्यम से खपाने की फिराक में थे आरोपी, घेराबंदी कर पकड़े गए

lochan Gupta
Last updated: June 20, 2026 12:55 am
By lochan Gupta June 20, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे लाइन के ओएचई एवं तांबा तार चोरी तथा उठाईगिरी करने वाले चार बदमाशों के सक्रिय गिरोह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना घरघोड़ा क्षेत्र में दर्ज रेलवे तांबा तार चोरी के तीन प्रकरणों और मोटरसाइकिल की डिक्की से नकदी चोरी के एक प्रकरण का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 178 मीटर रेलवे तांबा तार तथा 3 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। 22 फरवरी को प्रार्थी उमेश जोल्हे निवासी टेरम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 फरवरी की रात ग्राम कारीछापर स्थित रेलवे लाइन के पास से अज्ञात चोर रेलवे के ओएचई एवं तांबा तार चोरी कर ले गए थे। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 41 हजार रुपये बताई गई थी। इस संबंध में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। 8 अप्रैल को साधराम राठिया निवासी कंचनपुर सलिहाभांठा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 अप्रैल को पंजाब नेशनल बैंक घरघोड़ा से 40 हजार रुपये निकालने के बाद उसने रकम मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दी थी। कन्या शाला हाई स्कूल के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर खाद खरीदने गया और वापस लौटने पर डिक्की खुली मिली तथा नकदी गायब थी। इस मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। 13 मई को भानु प्रसाद पैंकरा निवासी चारभांठा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 मई की रात घरघोड़ा रेलवे साइडिंग में खंभा क्रमांक जी-8ध्09 से जी-5-15 एवं जी-6 01 के मध्य रेलवे तांबा तार चोरी कर लिया गया था। चोरी गए तार की कीमत लगभग 85 हजार रुपये थी। मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत विवेचना शुरू की गई थी। 18 जून को टोपलाल अगरिया निवासी भेंगारी ने शिकायत दर्ज कराई कि 17 जून की रात छाल-घरघोड़ा रेलवे लाइन के खंभा क्रमांक 27-27 से 27-29 के मध्य रेलवे तांबा तार एवं अन्य सामग्री चोरी कर ली गई थी। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 40 हजार रुपये थी। इस मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा सक्रिय मुखबिरों से लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी। पुख्ता सूचना मिलने पर आज ढोरम बायपास में घेराबंदी कर संदेही मनोज धनवार, शशिभूषण दास बैरागी, अजय धनवार और लखन राठिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में चारों आरोपियों ने रेलवे तांबा तार चोरी एवं उठाईगिरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर मुस्कुरा जंगल से लखन राठिया के कब्जे से 72 मीटर तांबा तार कीमती 56,160 रुपये, मनोज धनवार के कब्जे से 40 मीटर तांबा तार कीमती 31,200 रुपये तथा शशिभूषण दास बैरागी के कब्जे से 66 मीटर तांबा तार कीमती 51,480 रुपये बरामद किया गया। आरोपी अजय धनवार के कब्जे से 3 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेलवे लाइन से चोरी किए गए तांबा तार और अन्य सामान को घूम-घूमकर खरीदने वाले फेरी कबाडिय़ों को बेच देते थे। घरघोड़ा में हुई उठाईगिरी की घटना को भी आरोपियों ने स्वीकार किया। चोरी और उठाईगिरी से प्राप्त रकम को आपस में बांटकर शराब एवं अन्य खर्चों में उड़ा देते थे। कुछ चोरी का माल मुस्कुरा जंगल में छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

You Might Also Like

लकड़ी के दरवाजे-तखत बनाकर तस्करी

छाल एसईसीएल कर रही पुर्नावास नीति के नाम पर मनमानी

भोजनालय में परोसी जा रही थी शराब

डूमरपाली में पुलिस ने लगाया जन चौपाल, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा पर जोर

मांड नदी से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता नें किया प्रदर्शन
Next Article डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस आभार जबलपुर में वी-क्लब रायगढ़ प्रेरणा के पदाधिकारी ने मारी बाजी

खबरें और भी है....

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम
विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आबकारी विभाग की कार्रवाई: 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?