NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं
रायगढ़

जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं

श्रावण मास में साउथ बिहार में सफर करना हो रहा मुश्किल, कांवडिय़ों की अभद्रता से यात्री हो रहे परेशान

lochan Gupta
Last updated: August 6, 2026 12:14 am
By lochan Gupta August 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। श्रावण मास के प्रारंभ होते ही साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या अत्यधिक बढ़ गई है, जिससे ट्रेन में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। जनरल कोच से लेकर स्लीपर और वातानुकूलित (एसी) डिब्बों तक में बैजनाथ धाम जाने वाले कांवडियों ने अपना कब्जा जमा ले रहे हैं, इससे आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बुधवार को इसकी शिकायत होने पर जीआरपी द्वारा एक कावंडियों को पकडकऱ उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों साउथ बिहार एक्सप्रेस में सफर कराना बहुत कठीन हो गया है, क्योकि इस ट्रेन में बाबाधाम जाने वालों की इस कदर भीड़ हो रही है कि जो यात्री आरक्षित टिकट लिए हैं उनको भी अपनी सीट तक पहुंचने या बैठने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, क्योंकि गलियारों और दरवाजों पर भारी भीड़ के अलावा उनके सीट पर भी बैठकर अभ्रदता करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके बड़े सामान (कांवड़) के कारण चलने-फिरने में भी दिक्कत आ रही है, जिससे आपातकालीन स्थिति में भी परेशानी हो सकती है। कई यात्रियों ने कांवडियों के अभद्र व्यवहार, और नशे में गाली-गलौच के चलते यात्रियों के लिए असुविधाजनक माहौल बनाने लगा है, जिससे ट्रेन में माहौल बिगड़ते नजर आ रहा है, इससे नियमित यात्री, दैनिक आवागमन करने वाले, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इस स्थिति से सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही उन्हें ट्रेन में चढऩे-उतरने से लेकर अपनी निर्धारित सीट तक पहुंचने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। भीड़भाड़ के कारण जेबकटी और अन्य सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं। शौचालय और पैंट्री कार तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा और भी कठिन हो गई है। यात्रियों का कहना है कि यह स्थिति हर श्रावण मास में बनती है, लेकिन इस बार भीड़ और अव्यवस्था इस कदर बढ़ गई है कि इसकी शिकायत करने के बाद भी इन पर कार्र्रवाई नहीं हो पा रही है।

लगातार आ रही शिकायतें

इस संबंध में रायपुर से रायगढ़ तक सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि वे थर्ड ऐसी का टिकट लेकर जैसे-तैसे रायपुर में अपने सीट तक तो पहुंच गया, लेकिन उसके बाद उनको सीट पर बैठने की जगह नहीं मिली, इससे उन्होंने पहले ऑन लाईन शिकायत किया, इसके बाद उसमें बैठे कावंडिय़ों का जत्था नशे में होने के कारण पूरी बोगी में गाली-गलौच करते हुए ऐसा माहौल बना दिया था कि उसमें महिलाओं को बैठना मुश्किल हो गया था। ऐसे में जब दोपहर ट्रेन रायगढ़ स्टेशन पहुंची तो जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को पकड़ पाई, बाकी इधर-उधर भाग गए, ऐसे में उक्त व्यक्ति ने उत्पात मचाने वालों का नाम दर्ज कराया, तब जाकर उसे छोड़ा गया।

You Might Also Like

9 नग रेलवे ई टिकट बनाने वाला एक युवक आरपीएफ के हत्थे चढ़ा

वित्त मंत्री ओपी आज पेश करेंगे लोक लुभावन बजट

ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

संदेशखाली में घट रही घटनाओं का विरोध

आक्सीजोन बनेगा पर नही हटेगा इतवारी बाजार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next Article 156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं
चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?