NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

चांदी के पायल, बिछिया व मोबाइल की हुई बरामदगी

lochan Gupta
Last updated: August 6, 2026 12:14 am
By lochan Gupta August 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भूपदेवपुर पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी सनत कुमार उर्फ नानू साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया चांदी का एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया तथा स्मार्ट मोबाइल सहित पूरा चोरीशुदा माल बरामद कर लिया गया है।
चोरी के संबंध में 4 अगस्त को ग्राम डोंगाढकेल निवासी घनश्याम साहू ने थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3-4 अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसका पर्स, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड एवं स्कूल बैग घर के बाहर आंगन में पड़े हैं। कुछ देर बाद गांव के एक परिचित ने बताया कि उसने गांव के ही सनत कुमार साहू को उक्त सामान फेंकते हुए देखा था। घर की जांच करने पर आलमारी में रखे लगभग 20,000 कीमत के चांदी के पायल, 1,000 कीमत की चांदी की बिछिया तथा करीब 9,000 कीमत का मोबाइल गायब मिले। रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी गांव छोडक़र अपने परिचित के यहां लुक छिप रहा था, लेकिन पुलिस की सतत निगरानी, मुखबिर सूचना और प्रभावी घेराबंदी के चलते उसे गांव लौटते ही दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने रात करीब 2 बजे घर के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश कर आलमारी से चांदी के जेवर एवं मोबाइल चोरी किया और पीछे के दरवाजे से फरार हो गया।
आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के चांदी के पायल, बिछिया एवं मोबाइल ( कुल 30,000 रूपये) की शत-प्रतिशत बरामदगी की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने 4-5 जुलाई की रात थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर के सामने से बुलेट क्लासिक-350 भी चोरी की थी, जिसे उसने ग्राम बरक्षगुड़ा के पास मांड नदी किनारे झाडिय़ों में छिपा दिया था। उक्त मोटरसाइकिल को थाना चंद्रपुर पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
गिरफ्तार आरोपी सनत कुमार उर्फ नानू साहू (29 वर्ष) निवासी ग्राम डोंगाढकेल, थाना भूपदेवपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

मौसम ने दिया साथ, रायगढ़ संसदीय क्षेत्र में 76 प्रतिशत हुआ मतदान

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में मिला 171 मरीजों को लाभ

छग को विकसित राज्य बनाने सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-सीएम साय

रायगढ़ पहुंचे छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के सदस्य

हाथी की जानकारी पूछने पर जीजा-साला की पिटाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार
Next Article जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं
चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?