NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
रायपुर

156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ

lochan Gupta
Last updated: August 6, 2026 12:15 am
By lochan Gupta August 6, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की सूची जारी कर दी है। कुल 20 खेलों के 156 खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा दिया गया है। इस फैसले से न सिर्फ खिलाडिय़ों को उनकी उपलब्धियों का सम्मान मिलेगा, बल्कि सरकारी नौकरी में आरक्षित पदों पर नियुक्ति का रास्ता भी खुल जाएगा।
प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी वर्ष 2016 से उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। कई वर्षों तक चयन प्रक्रिया पूरी नहीं होने से खिलाडिय़ों को खेल कोटे में मिलने वाली सरकारी नौकरियों का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब पात्र खिलाडिय़ों के नाम राजपत्र में प्रकाशित कर दिए गए हैं, जिससे वर्षों से लंबित प्रक्रिया पूरी हो गई है।
खेल विभाग को दोनों वर्षों के लिए कुल 783 आवेदन मिले थे। इनमें वर्ष 2018-19 के 344 और वर्ष 2019-20 के 439 आवेदन शामिल थे। शुरुआती जांच के बाद 651 आवेदन आगे की प्रक्रिया के लिए योग्य पाए गए। इसके बाद उच्चस्तरीय समिति ने सभी दावों और उपलब्धियों की समीक्षा की। अंतिम चयन में 20 अलग-अलग खेलों के 156 खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने के बाद इन खिलाडिय़ों को प्रदेश के सरकारी विभागों में खेल कोटे का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों के दो प्रतिशत पद उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिए आरक्षित किए हैं। पिछले कई वर्षों से सूची जारी नहीं होने के कारण इन पदों पर नियुक्तियां प्रभावित हो रही थीं। अब नई सूची जारी होने के बाद रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

इन खिलाडिय़ों को मिला बड़ा सम्मान

बैडमिंटन में आकर्षी कश्यप, वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगन को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया है। आर्चरी में धर्मेश गोफने, बिंदेश्वरी मरावी, नित्या धुर्वे, भरत कुमार यादव और आरती मसराम को यह दर्जा मिला है। इसके अलावा फेंसिंग, हॉकी, कराते, कयाकिंग-कैनोइंग, पैरा एथलेटिक्स, पैरा स्विमिंग, सॉफ्ट टेनिस, वुशू, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, नेटबॉल, डेफ स्विमिंग, व्हीलचेयर फेंसिंग और सॉफ्टबॉल समेत कुल 20 खेलों के खिलाडिय़ों को सूची में शामिल किया गया है। इस बार हैंडबॉल, व्हीलचेयर फेंसिंग, सॉफ्टबॉल, बास्केटबॉल और कयाकिंग-कैनोइंग जैसे खेलों से सबसे अधिक खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। वहीं हॉकी से केवल रेणुका यादव, डेफ स्विमिंग से अतुल जायसवाल और सॉफ्ट टेनिस से आयुषी चौहान को उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा मिला है। उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा राज्य सरकार उन खिलाडिय़ों को देती है जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्धारित मानकों के अनुसार बेहतर प्रदर्शन किया हो। यह प्रमाणपत्र खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण, भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस वजह से प्रदेश के खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से इस सूची का इंतजार कर रहे थे।

You Might Also Like

साय सरकार ने पूरी की पीएम मोदी की एक और गारंटी

जीएसटी से जुड़ा हर जवाब अब एक क्लिक में मिलेगा

छत्तीसगढ़ ने 2025 में खोए चमकते सितारे, सुरेंद्र दुबे, विनोद शुक्ल और एक्ट्रेस सुलक्षणा समेत मुकेश चंद्राकर इतिहास के पन्नों में सिमटे

प्रदेश के निगम मंडलों से पुराने नेताओं की छुट्टी

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लाश रखकर किया चक्काजाम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं
Next Article साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं
चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?