NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा, समर्पण की भावना के साथ भाजपा सरकार जनसेवा के लिए है प्रतिबद्ध : कमल गर्ग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > सेवा, समर्पण की भावना के साथ भाजपा सरकार जनसेवा के लिए है प्रतिबद्ध : कमल गर्ग
खरसिया

सेवा, समर्पण की भावना के साथ भाजपा सरकार जनसेवा के लिए है प्रतिबद्ध : कमल गर्ग

‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान आज खरसिया के मदनपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न

lochan Gupta
Last updated: April 14, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta April 14, 2026
Share
2 Min Read

खरसिया। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत आज खरसिया नगर मंडल के ग्राम मदनपुर में सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने ग्राम मदनपुर के निवासियों से घर घर जाकर आत्मीय भेंट की और छत्तीसगढ़ शासन के जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए आम जनता को मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उन्हें हो रही परेशानियों के संबंध में बात की और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने संबंधित विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए। महिलाओं से महतारी वंदन योजना का लाभ सभी महिलाओं को मिले इसके लिए उन्होंने सभी महिलाओं से तीस जून से पूर्व केवाईसी करवाने का भी आग्रह किया।
नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने इस अवसर पर ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और कहा कि हमारा उद्देश्य है कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। गांव चलो घर घर चलो का मूल उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी सरकार का घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक करना और पात्र हितग्राहियों को जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाना है आज हमने गांव के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। केंद्र की और राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार नगर सरकार सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ निरंतर जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के साथ वरिष्ठ पार्षद गिरधारी गबेल, सरपंच धनेश कुमार राठिया, उपसरपंच धनेश्वर गवेल, प्रभारी राहुल अग्रवाल एवं ग्राम मदनपुरवासियों युवक युवती और महिलाओं की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

कौशल्या साय के समक्ष धनसाय ने की घर वापसी

होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के खरसिया पुलिस अलर्ट मोड में

स्कूली बच्चों के साथ पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग ने मनाया बाल दिवस

विद्युत वितरण कंपनी की अंधेरगर्दी मोटरों के उल्टे चलने से परेशान हमालपारा के उपभोक्ता

मधुमक्खियों के आतंक से लोग परेशान, कई राहगीरों को काटा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जबलपुर में अन्नप्राशन संस्कार बना सामाजिक सौहार्द का उत्सव
Next Article आग बुझाने से अच्छा है ऐसा उपाय करें कि लगने ही न दें : एमडी

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
तलईपल्ली कोयला परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, देश की ऊर्जा जरूरतों को दे रही मजबूती
ओवरलोड पिकअप पलटी, 22-23 लोग घायल
पड़ृोसी ने की किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ताड़ी बेचते तेलंगाना का अधेड़ पकड़ाया, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?