NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आग बुझाने से अच्छा है ऐसा उपाय करें कि लगने ही न दें : एमडी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आग बुझाने से अच्छा है ऐसा उपाय करें कि लगने ही न दें : एमडी
रायगढ़

आग बुझाने से अच्छा है ऐसा उपाय करें कि लगने ही न दें : एमडी

जेपीएल तमनार में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

lochan Gupta
Last updated: April 14, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta April 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिंदल पॉवर प्लांट तमनार में र सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के पहले दिन कंपनी के फायर एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेपीएल प्लांट के एमडी श्री प्रदीप्ता कुमार मिश्रा थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमडी श्री मिश्रा ने कहा कि आग लगने के बाद बुझाने से अच्छा है कि ऐसा प्रयास करें कि आग कहीं लगे ही नहीं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की समुचित व्यवस्था पहले ही कर लें और रोक थाम का प्रयास करें।
एमडी प्रदीप्ता कुमार मिश्रा ने कहा कि यदि कहीं पर तेल का रिसाव हो रहा है और आग लगने की आशंका हो ऐसी स्थिति को विभागीय अधिकारी पहले ही समझ लें तो बेंहतर है क्योंकि जब पहले से जानकारी हो जाएगी तो आगजनी जैसी घटना को होने से पहले ही रोका जा सकता है। एमडी मिश्रा ने फायर एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों को कहा कि वे केवल फायर एंड सेफटी ही नहीं बल्कि हर एक विभाग के कर्मचारियों को आगजनी से बचाव के लिए प्रशिक्षित करें। प्लांट के कार्यकारी निदेशक श्री जी वेंकटरेड्डी ने कहा कि आग से सुरक्षा व बचाव केवल एक विभाग की नहीं बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने इस वर्ष की थीम सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल, अग्नि सुरक्षा जागरूक -समाज, मिलकर करें अग्नि की रोकथाम विषय पर जानकारी दी। ईडी श्री वेंकटरेडृडी ने कहा कि बचाव केवल अग्नि सेवा का काम नहीं है बल्कि सबकी जिम्मेदारी है। सबको जागरूक होकर अग्नि सुरक्षा को आदत में शामिल करना चाहिए। सुरक्षा सप्ताह का आयोजन सुरक्षा प्रमुख सौरभ रावत के निर्देश पर किया जा रहा है। इससे पहले राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर अग्नि सुरक्षा के दौरान कर्तव्य की पंक्ति में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर अग्निशामकों को याद किया गया। संचालन अग्निषमन अधिकारी बरूण झा ने किया। कार्यक्रम में जीएम सीएचपी अमित पांडेय, सीएसओ धर्मेद्र सिंह मलिक, राजऋषि गुप्ता सहित अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

लाइव फायर रेस्क्यू डेमो प्रस्तुत किया गया

कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा के लिए सतर्कता, तैयारी और टीमवर्क के महत्व को रेखांकित किया गया। वरिष्ठ नेतृत्व ने कर्मचारियों को सुरक्षा और सजगता की संस्कृति को और मजबूत बनाने हेतु उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन उन्नत अग्निशमन उपकरणों के प्रदर्शन और निरीक्षण के साथ हुआ, जिसके बाद लाइव फायर रेस्क्यू डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें हमारी फायर सेफ्टी टीम की दक्षता और समर्पण का प्रदर्शन किया गया।

You Might Also Like

बोर्ड परीक्षा में संबलपुरी स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

खड़ी बाइक को ठोकर मारने वाला बाइक चालक की मौत

कोतवाली पुलिस की लाखा में दबिश, 48 नग अंग्रेजी शराब जब्त

कल निकलेगी बाबा श्याम की निशान यात्रा

भाजपा कांग्रेस के खिलाफ लाएंगी अविश्वास प्रस्ताव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवा, समर्पण की भावना के साथ भाजपा सरकार जनसेवा के लिए है प्रतिबद्ध : कमल गर्ग
Next Article संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है और समरसता उसकी सबसे बड़ी शक्ति : सीएम साय

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट वायलर विस्फोट, कंपनी निर्देशक अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय
महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
भीषण गर्मी : 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?