रायगढ़। स्थानीय चांदमारी निवासी लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार वर्तमान वर्तमान में चंद्र नगर केलो विहार रह रहे थे। उनका शुक्रवार की रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया। स्व लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्तित्व के थे। स्व लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार अम्बिकेश स्वर्णकार व पत्रकार राकेश स्वर्णकार के पिता थे, वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गये।
उनकी अंतिम यात्रा शनिवार की सुबह उनके निवास स्थान चंद्रनगर से निकली तथा पंजरी प्लांट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र अम्बिकेश स्वर्णकार ने मुखाग्नी दी। लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार के निधन पर रायगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत व सचिव नवीन शर्मा सहित समस्त प्रेस क्लब सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
पत्रकार राकेश स्वर्णकार क़ो पितृ शोक



