NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महेश साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > महेश साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’
खरसिया

महेश साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

हमारे पड़ोस में भीषण युद्ध चल रहा अफवाहों से बचें संयम बनाए रखें : मोदी

lochan Gupta
Last updated: March 29, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta March 29, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नवीनतम संस्करण को सुनने के लिए खरसिया क्षेत्र में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
खरसिया क्षेत्र के सूपा मंडल ग्राम तिलगी में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में छाया विधायक ?महेश साहू अपने साथियों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए प्रेरक प्रसंगों और देश के विकास से जुड़ी बातों को सुना। इस दौरान महेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं और समाज सेवा के प्रति हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं। महेश साहू ने आगे कहा कि माननीय मोदी जी ने आज मन की बात में बताया कि हमारे पड़ोस में भीषण युद्ध चल रहा अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि देश का युवा राष्ट्र निर्माण में करेगा नई क्रांति उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। जब देश के युवाओं की शक्ति राष्ट्र निर्माण में जुड़ती है, तो इससे देश को बहुत बड़ी मदद मिलती है। कृषि, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण के लिए एक पेड़ मां के नाम जल संरक्षण और मानव शरीर के स्वस्थ शरीर के लिए भोजन में शुगर और खाद्य तेल की मात्रा पर नियंत्रण रखने की बात भी मोदी जी ने कही। मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए महेश साहू, जगन्नाथ प्रधान जिला महामंत्री भाजपा पी एम, परदेशी रात्रे जिला उपाध्यक्ष एस सी मोर्चा, रवि साव मंत्री बीजेवाईएम सुपा, मोहन गबेल, रामवती चौहान सुपा मंडल अध्यक्षा, अहिल्या साहू, विमला साहू, मीना साहू, रोमा सिदार, और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही ?इस कार्यक्रम में भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के आह्वान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह कार्यक्रम का 132वां एपिसोड और वर्ष 2026 का तीसरा प्रसारण है। मन की बात देश के लोगों से सीधा संवाद का मंच माना जाता है।

 

You Might Also Like

रामायण हमें जीने की कला सिखाती है : आ.दीपक कृष्ण

ग्रामीण विकास में एनएसएस शिविर की अहम भूमिका

राज्य अलंकरण समारोह : खरसिया की भुनेश्वरी मंथन को मिला विवेकानंद सम्मान

नगर सरकार ने जाते-जाते खरसिया वासियों को रखा प्यासा

सैनिकों के सम्मान में खरसिया में निकली तिरंगा यात्रा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मन की बात के 132 संस्करण में प्र.म. मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थित कोरिया के किसानों की सराहना : ओपी चौधरी
Next Article चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने विप्र समाज ने की बैठक

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?