NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर, बाइक व एयरगन छोडक़र भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर, बाइक व एयरगन छोडक़र भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
रायगढ़

पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर, बाइक व एयरगन छोडक़र भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर, बाइक व एयरगन छोडक़र भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

lochan Gupta
Last updated: August 30, 2026 12:09 am
By lochan Gupta August 30, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर में पिस्टलनुमा एयरगन के इस्तेमाल से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही है। इसी क्रम में आज शनिवार की कोतरारोड निगम कांप्लेक्स के सामने मुख्य मार्ग पर मामूली विवाद होने पर बाइक सवार युवक ने एयरगन से लगातार फायरिंग कर एक युवक को घायल कर दिया, हालांकि उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात करीब पौने 9 बजे कोतरारोड क्षेत्र के निगम कांप्लेक्स के सामने मुख्य मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो युवकों के बीच विवाद होने पर एक ने दूसरे पर एयरगन से फायर कर जख्मी कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों को आते देख आरोपी युवक बाइक व एयरगन छोडक़र भाग निकला। बताया जाता है कि कोतरारोड रामबाग के पास निवासी अरुण अग्रवाल का 26 वर्षीय कुशल अग्रवाल घर से कोल्डिंक्स लेने पैदल निगम कांप्लेक्स की ओर जा रहा था।
इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक से पानी का छंींटा लगने पर उसने आवाज देकर बाइक सवार को रोका। आवाज सुनते ही बाइक सवार युवक तैश में आ गया और दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढऩे पर बाइक सवार युवक ने पिस्टलनुमा एयरगन निकाली और कुशल पर दो बार फायर कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास मौजूद लोग जब मौके पर एकत्र होने लगे तो आरोपी युवक बाइक को छोडक़र व एयरगन को फेंक कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से मिली मोटरसाइकिल और पिस्टलनुमा एयरगन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बरामद सामान के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसके संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच का दायरा बढ़ाया

फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा सकती है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की प्रकृति को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

लगातार सामने आ रही घटनाओं से बढ़ी चिंता

शहर में पिस्टलनुमा हथियारों के इस्तेमाल की घटनाएं सामने आने से आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। कोतरा रोड की ताजा घटना में आरोपी का हथियार और मोटरसाइकिल छोडक़र फरार हो जाना भी पुलिस के लिए जांच का अहम बिंदु माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

You Might Also Like

शराब के नशे में पीट-पीटकर महिला की हत्या

75 लीटर अवैध शराब के साथ 08 आरोपी गिरफ्तार

केशला सहकारी समिति में पुराना धान लाते पकड़ा गया कृषक

सीएम साय ने भिखमपुरा के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

लगातार बढ़ रहे तापमान से लोग होने लगे हलाकान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 2 हादसों में 3 युवकों की मौत, नशे में ड्यूटी कर रहा वार्ड बॉय बर्खास्त
Next Article खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय

खबरें और भी है....

खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर, बाइक व एयरगन छोडक़र भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
2 हादसों में 3 युवकों की मौत, नशे में ड्यूटी कर रहा वार्ड बॉय बर्खास्त
पत्रकार राकेश स्वर्णकार क़ो पितृ शोक
तेल टैंकर ने बाइक सवार युवकों को ठोका, दो मृत, बहन के घर से राखी बंधवाकर घर लौटते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?