रायगढ़। सप्ताहभर पहले दो युवक बाइक से बाजार गए थे, इस दौरान एक बाइक चालक ने पीछे से इनकी बाइक को ठोकर मार दिया, जिससे दोनों गिरकर डिवाईडर से टकरा गए, इस हादसे में एक युवक की उसी दिन मौत हो गई तो दूसरे की गुरुवार को मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिला के ग्राम डभरा के वार्ड नंबर 13 निवासी विशाल सिदार पिता जयलाल सिदार (20 वर्ष) अपने साथी जयसिंह सिदार के साथ विगत 9 अगस्त को बाइक से बाजार सामान लेने के लिए गया था, जहां से शाम करीब पांच बजे दोनों वापस लौट रहे थे, इस दौरान बीच रास्ता डभरा के शनि मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालते हुए इनकी बाइक को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे इनकी बाइक आगे जाकर डिवाईडर से टकराकर गिर गई, इससे जयसिंह सिदार के सिर में चोट लगने से वहीं पर अचेत हो गया, तथा विशाल को भी गंभीर चोट लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने नजदीकी स्वास्थ्य केेंद्र लेकर गए, लेकिन इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे रात करीब 9 बजे मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही जयसिंह सिदार को मृत घोषित कर दिया था, तथा विशाल को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। इस दौरान गुरुवार को सुबह करीब 5 बजे इलाज के दौरान इसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
सडक़ हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा



