खरसिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने विधानसभावार प्रभारियों की नियुक्ति की है। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह प्रभारी बनाया गया है। रजनीश सिंह को खरसिया विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर खरसिया के छाया विधायक महेश साहू ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगल शुभकामनाएं देते हुए खरसिया आने का निमंत्रण देते हुए खरसिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर महेश साहू जी के साथ में सतीश सराफ,रिंकू महंत, नितेश बरेठ, उपस्थित रहे।बताते चलें कि 1989 में ग्राम पंचायत, पौंसरा से ग्राम पंच के रूप में राजनीति की शुरुआत करने वाले रजनीश कुमार सिंह 2018 में बेलतरा से विधायक रह चुके हैं। और भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय राजनीति में अनेक जिम्मेदार पदों पर रहते हुए दी गई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
रजनीश कुमार सिंह के सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का संक्षिप्त विकास क्रम सह – प्रभारी, लोकसभा चुनाव, सीपत कोषाध्यक्ष, युवा मोर्चा, सीपत मंडल, बिलासपुर अध्यक्ष, अंत्योदय समिति, पौंसरा सदस्य, अंत्योदय समिति, जनपद पंचायत बिल्हा अध्यक्ष, युवा मोर्चा, सीपत मंडल, बिलासपुर। जिला कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय जनता पार्टी। उप सरपंच, ग्राम पंचायत, पौसरा। महामंत्री, भाजपा मंडल, सीपत अध्यक्ष, भाजपा मंडल, सीपत। सरपंच, ग्राम पंचायत, पौंसरा (प्रथम बार 2005 द्वितीय बार 2010-2015) सदस्य, एन.टी.पी.सी सीपत, जिला स्तरीय समन्वय भाजपा जिला मंत्री, बिलासपुर। मुख्य चुनाव संचालक, बेलतरा विधानसभा। भाजपा जिला महामंत्री, बिलासपुर। अध्यक्ष, जनभागीदारी एवं विकास समिति, शासकीय कला महाविद्यालय, सीपत।जिलाध्यक्ष, भाजपा, बिलासपुर। 2018 में प्रथम बार विधानसभा हेतु निर्वाचित होने के साथ ही सदस्य, पुस्तकालय समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा। सदस्य, प्राक्कलन समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं।
रजनीश बने खरसिया विधानसभा प्रभारी महेश साहू ने दी बधाई शुभकामनाएं
जिला अध्यक्ष बेलतरा के विधायक रह चुके हैं रजनीश कुमार सिंह



