NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
रायगढ़

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब

तेजी से आगे बढ़ रहा भारत, युवाओं की बढ़ी जिम्मेदारी- वित्त मंत्री चौधरी, देशभक्ति से सराबोर हुआ शहर, बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने लिया हिस्सा

lochan Gupta
Last updated: August 14, 2026 12:22 am
By lochan Gupta August 14, 2026
Share
7 Min Read

रायगढ़। वंदे मातरम् की भावना को समर्पित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय रायगढ़ में रिमझिम बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी यात्रा में शामिल हुए। शहर के विभिन्न वर्गों के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। करीब 200 फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बारिश की फुहारों के बीच ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी जयघोष से शहर की सडक़ें गूंज उठीं।

तिरंगा यात्रा नटवर स्कूल से प्रारंभ होकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक, सुभाष चौक एवं अग्रसेन चौक होते हुए सिदूर पार्क (इतवारी बाजार) पहुंची, जहां मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रा के दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ओवरब्रिज से पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य अभिनंदन किया गया।
तिरंगा यात्रा में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सहित समाज के सभी वर्गों की सहभागिता दिखाई दी। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति संदेशों वाली तख्तियां लिए स्कूली विद्यार्थियों में विशेष उत्साह रहा। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ महतारी, भारत माता, रवींद्रनाथ टैगोर, झांसी की रानी और भगत सिंह सहित राष्ट्रनायकों के स्वरूप धारण कर यात्रा को आकर्षक और संदेशपरक बनाया। बाजे-गाजे और देशभक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा में प्रतिभागी उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’, ‘ये देश है वीर जवानों का’ सहित देशभक्ति गीतों पर नागरिकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रिमझिम बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और तिरंगे की छांव में उमड़ा जनसैलाब रायगढ़ में राष्ट्रप्रेम, एकता और जनभागीदारी का जीवंत दृश्य प्रस्तुत करता रहा।

 

वीर शहीदों और राष्ट्रनायकों को किया नमन

सिदूर पार्क में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने परिसर में स्थापित स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा हर घर तिरंगा सेल्फी बूथ में फोटो खिंचाई।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज भारत की वैश्विक भूमिका पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हुई है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में देश के सामने नई चुनौतियां भी हैं, ऐसे में प्रत्येक नागरिक और विशेषकर युवाओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवा तेजी से स्वयं को मजबूत बनाएं और राष्ट्र की मजबूती के लिए आगे आकर कार्य करें। हम सभी मिलकर भारत को मजबूत और सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। युवाओं की ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाकर ऐसा भारत बनाना है, जिसे दुनिया की कोई ताकत कमजोर न कर सके। वित्त मंत्री ने कहा कि तिरंगा हमें उन वीर जवानों और शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। राष्ट्रध्वज केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरूणधर दीवान, गुरूपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, श्रीकांत सोमावार, मुकेश जैन, विकास केडिया, अरूण कातोरे, बृजेश गुप्ता, पावन अग्रवाल, श्रीमती शीला तिवारी, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, डीएफओ अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, सीएसपी मयंक मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व स्कूली बच्चों उपस्थित थे।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मंचीय कार्यक्रम के दौरान स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने कथक सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति आधारित प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और देश की विविधता में एकता का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर रहा। वित्त मंत्री ने कथक सहित अन्य प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप 5-5 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।

 

‘हर घर तिरंगा’ से जुड़ रहा पूरा जिला

गौरतलब है कि देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम’ थीम पर आधारित है। अभियान के दौरान नागरिकों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम के सामूहिक एवं व्यक्तिगत गायन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और अपनत्व की भावना को मजबूत करना है। जिले में नागरिकों को तिरंगा उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न देशभक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तिरंगा वितरण, जनभागीदारी और विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

You Might Also Like

रणविजय सिंह व पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता बने रायगढ़ लोकसभा समन्वयक-सह समन्वयक

20 फीट ऊंचे पुल से गिरे बाइक सवार की मौत

शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर

जामगांव स्कूल के बच्चों ने किया अडानी पावर लिमिटेड का शैक्षणिक भ्रमण

हर गांव को विकास की ओर आगे बढ़ाने के विजन के साथ कार्य कर रही साय सरकार-वित्त मंत्री चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस मेें पकड़ाया 2 करोड़ का विदेशी सोना

खबरें और भी है....

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस मेें पकड़ाया 2 करोड़ का विदेशी सोना
ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचा, 3 गिरफ्तार, खंगाले गए 300 सीसीटीवी फुटेज
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
सडक़ हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Popular Posts

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?