रायगढ़। मन की बात के 132 वे संस्करण में प्रधान मंत्री मोदी जी द्वारा छत्तीसगढ़ स्थित कोरिया के किसानों के खेती तकनीक का जिक्र किए जाने की जानकारी साझा करते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी ने कहा पूरे देश वासियों को मन की बात की प्रतिक्षा रहती है। ओपी ने कहा मनमानी मोदी जी ने कहा छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में किसानो द्वारा अनोखी तकनीक अपनाई जा रही है। यहां के किसानों ने बहुत सरल लेकिन प्रभावशाली तरीके से खेती के लिए काम किया।यहां के किसानों ने अपने खेतों में छोटे छोटे तालाब और सोखता गड्ढों का निर्माण किया हैं। इस तकनीक से बारिश का पानी खेतों में रुकने लगा और धीरे-धीरे यह पानी जमीन के अंदर जाने लगा । इस क्षेत्र में 1200 से अधिक किसानों द्वारा इस तकनीकङ्कपर काम कर रहे हैं । इस वजह से आसपास के क्षेत्र में पानी का ग्राउंड लेवल भी अच्छा हो गया है।



