खरसिया। विधानसभा क्षेत्र खरसिया के सबसे ज्यादा सक्रिय और जन जन के प्रिय आम जनता के सेवक छाया विधायक महेश साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को आज उनके जन्मदिन पर बधाई देकर ईश्वर से इनके लिए दीर्घायु जीवन की कामना करी। खरसिया विधानसभा में सक्रियता के साथ बिना भेदभाव निरंतर काम करने वाले महेश साहू इकलौते ऐसे नेता है जो गुटीय राजनीति से परे उठकर विकास की राजनीति में विश्वास रखते है और खरसीया विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क करते हुए आमजनता का कार्य करते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण मंत्रियों एवं अधिकारियों से मिलकर करवाते हैं तथा शासन की जन हितकारी योजनाओं का लाभ भी क्षेत्रवासियों को
मिल सके इसका पूरा ध्यान रखते हुए जन जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाते हैं। भारतीय जनता पार्टी के देश प्रदेश के सभी नेताओं के संपर्क में रहकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करते है। आज महेश साहू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को अपने साथियों के साथ जन्मदिन की बधाई दी और खरसिया में हो रहे विकास कार्यों के विषय मे अवगत करवाया। वही रमन सिंह और तोखन साहू ने भी महेश द्वारा दी गई बधाई को स्वीकार करते हुए कहा आप अपने विधानसभा में बहुत मेहनत कर रहे इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य कर रहे आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका रिजल्ट जरूर देखने को मिलेगा। भाजपा नेता महेश साहू के साथ नरेश पटेल, क्रांति साहू, दुष्यन्त पप्पू पटेल, बाल कृष्ण साहू, लखन साहू, मन्नू राठिया, शोभ नाथ डनसेना, तिरुपति बालाजी से आए मित्र राज कुमार, हेमा कुमार रेड्डी आदि लोग मौजूद रहे।
रमन सिंह और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के जन्मदिवस पर महेश साहू ने दी बधाई
