NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
रायगढ़

30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग

पैर फिसलने से मजदूर गिरा; सुपरवाइजर पर केस दर्ज

lochan Gupta
Last updated: September 15, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta September 15, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की महालक्ष्मी कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड में 30 फीट ऊंचाई पर वेल्डिंग कर रहे मजदूर की गिरने से मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि, मजदूर को बिना हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जा रहा था। पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना 15 अप्रैल की है। मीर हसन (50) लाखा स्थित महालक्ष्मी कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड में वेल्डिंग का काम करता था। सुबह वह करीब 30 फीट की ऊंचाई पर वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने घटना की जानकारी कंपनी प्रबंधन को दी। इसके बाद मीर हसन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मीर हसन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पूंजीपथरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के बेटे मोहम्मद नदीम और उसके साथ काम करने वाले शिवम तिवारी, मदन कुमार और अमित सिंह के बयान लिए।

बिना हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट कराया जा रहा था काम

गवाहों ने पुलिस को बताया कि कंपनी का सुपरवाइजर आशिफ खान (30), निवासी ग्राम तेवरा, उत्तर प्रदेश, मजदूरों से लापरवाहीपूर्वक काम करा रहा था। मीर हसन को 30 फीट की ऊंचाई पर काम करने के दौरान हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। पुलिस के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण मीर हसन ऊंचाई से गिरा और गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई। मर्ग जांच के आधार पर पुलिस ने सुपरवाइजर आशिफ खान के खिलाफ धारा 106(1) और 289 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की विवेचना की जा रही है।

You Might Also Like

तिरंगे की शान, राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर जिंदल स्टील ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

चार दशक की तपस्या को मिला सम्मान- ओपी

ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत

दो बाइक में आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्म दिन पर किया ‘रक्तदान’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
Next Article नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?