रायगढ़। घरघोड़ा क्षेत्र में इन दिनों हाथियों का झुंड भ्रमण कर रहा है, इस दौरान चितवाही जंगल के पाकादरहा से गुजरने वाली कुरकुट नदी में शावक हांथी का शव मिला। बताया जाता है कि नहाने के दौरान एक हाथी शावक की मौत हो गई, घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम उसके शव को निकाल कर पीएम उपरांत दफनाया गया है।
इन दिनों रायगढ़ जिला के जंगल में अलग-अलग झूंड में कई हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है, जिसको लेकर वन विभाग द्वारा इनकी मुमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के पाकादरहा के आरएफ 1269 के चितवाही जंगल में भी एक 19 हाथी का दल घुम रहा है, जिसमें कई शावक भी होने की जानकारी मिल रही है। इस दौरान 24 मई को हाथियों का दल चितवाही जंगल में विचरण के दौरान कुरकुट नदी में नहा रहे थे, तभी एक शावक हाथी उसमें फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच कर उसके शव को बाहर निकाला गया और पीएम उपरांत उसके शव को दफनाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त शावक करीब 6 माह का था, जिसकी नहाने के दौरान मौत हुई है।
छाल रेंज में 30 हाथी कर रहे विचरण
उल्लेखनीय है कि छाल रेंज के ग्राम सिंघीझाप में हाथियों का एक बड़ा दल देखा गया है। इस दल में करीब 30 जंगली हाथी शामिल हैं, जिनमें शावकों की भी बड़ी संख्या है। वन विभाग और हाथी मित्र दल के सदस्य दिन-रात हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही आसपास गांव के ग्रामीणों को हिदायत दी जा रही है कि किसी भी कार्य से जंगल न जाएं, क्योंकि इस झुंड में शावक होने के कारण इनकी आक्रमकता बढ़ जाती है।
कुरकुट नदी में नहाने के दौरान डूबने से हाथी शावक की हुई मौत
जांच में जुटी वन विभाग की टीम



