NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
रायगढ़

अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे

इस वित्तीय वर्ष में 29 हजार से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य, ‘हरित पर्यावरण अभियान’ शुरू

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 2:23 am
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायगढ़ स्थित अदाणी पावर लिमिटेड की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर ‘हरित पर्यावरण अभियान’ की शुरुआत की गई। इस अवसर पर संयंत्र परिसर में 350 पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में रायगढ़ स्थित अदाणी पावर लिमिटेड के परियोजना प्रमुख, संचालन एवं अनुरक्षण प्रमुख, मानव संसाधन प्रमुख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस गतिविधि के माध्यम से स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाया गया। अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से कुल 29,500 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ साथ स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा।
इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए’ निर्धारित की गई है। यह थीम प्रकृति आधारित उपायों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों को दर्शाती है, जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ एक एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त प्रमाणित संस्था है।
इस अवसर पर अदाणी पावर लिमिटेड की सामाजिक दायित्व इकाई द्वारा परिधीय ग्रामों में भी पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। सुपा स्थित अदाणी कौशल विकास केंद्र एवं वस्त्र निर्माण एवं उत्पादन केंद्र में पौधारोपण के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग एक सौ छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने धरती, पेड़ पौधों और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर चित्रों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को जूट के थैले वितरित किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यवहारिक संदेश दिया गया। इस पूरी पहल में महिला स्वयं सहायता समूहों तथा अदाणी कौशल विकास केंद्र की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पर्यावरण जागरूकता का संदेश व्यापक स्तर तक पहुँचा।

You Might Also Like

जीएसटी रिफार्म और स्वदेशी के इस्तेमाल से आत्मनिर्भर बनेगा भारत-भूपेंद्र सवन्नी

नागरिक सुविधा केंद्र से मिल रही है शहर वासियों को बेहतर सुविधा

सडक़ हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रासेयो इकाई के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस मनाया गया

घरघोड़ा में विद्यालयों के बाहर लगे बैरिकेट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प
Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर विकसित किया ‘अमृत’ लिक्विड ट्री

खबरें और भी है....

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
सीएम साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पीपल का पौधारोपण
प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में चोरों का धावा
शिव ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग
नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के मामलों में दो गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?