NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गणेश पंडाल से भजन की किताब लेने घर लौट रहे चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गणेश पंडाल से भजन की किताब लेने घर लौट रहे चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या
रायगढ़

गणेश पंडाल से भजन की किताब लेने घर लौट रहे चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या

जमीन के पुराने विवाद में भाई बना भाई का कातिल, पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौराभाठा में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक चचेरे भाई ने अपने ही भाई पर प्राणघातक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव और सनसनी फैल गई। वहीं, वारदात के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया है।

कीर्तन-भजन की किताब लेने घर आ रहा था मृतक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच की है। मृतक चैवन लाल चौहान (निवासी धौराभाठा) गांव में ही लगे गणेश पंडाल में आयोजित कीर्तन-भजन में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले वे भजन की पुस्तक लेने के लिए वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे उनके चचेरे भाई सुबेलाल चौहान ने पीछे से उन पर अचानक हमला बोल दिया।

चेहरे व सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

मृतक के पुत्र अंचल कुमार चौहान के अनुसार, आरोपी ने पीछे से वार कर पहले उन्हें अचेत किया और उसके बाद सिर व चेहरे पर गंभीर वार किए। हमला इतना भीषण था कि अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के चलते चैवन लाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

लंबे समय से चल रहा था जमीनी विवाद

परिजनों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से पैतृक जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। इससे पहले भी आरोपी और उसके परिवार द्वारा जानलेवा हमले किए जा चुके थे, जिसकी शिकायतें पूर्व में भी सामने आई थीं। बीती रात मौका पाकर आरोपी ने इस खूनी वारदात को अंजाम दे दिया।

बरमकेला मार्ग से आरोपी पकड़ाया

वारदात की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने त्वरित नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की और सूत्रों के अनुसार, आरोपी सुबेलाल चौहान को बरमकेला मार्ग पर मानिकपुर के पास से हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

You Might Also Like

बिजली समस्या से त्रस्त हैं बरौद क्षेत्र के ग्रामीण

जेपीएल तमनार द्वारा ‘श्री’ विधि धान उत्पादक किसानों को बीज वितरण

छेडख़ानी से मना करने पर चाकू से हमला

स.शि.मं.राजीव नगर का गृह परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

हर घर दिवाली, अपनों की दिवाली कार्यक्रम के तहत एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने नेत्रहीन बच्चों में बांटी खुशियां

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘माँ’ की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!
Next Article ‘प्रतिभा को अवसर और संस्कारों को सम्मान देना ही शिक्षा का उद्देश्य’ : नरेश राठिया

खबरें और भी है....

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

Popular Posts

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?