रायगढ़। मुझे आज का विजन नहीं आने वाले 20-30 के आगे के वीजन के हिसाब से काम करना है और में उसी उद्देश्य से काम कर रहा हूँ, रायगढ़ का जितना विकास होना था वो नहीं हुआ जिसका हकदार रायगढ़ था, पूरे प्रदेश में सबसे ज़्यादा रेवन्यू रायगढ़ से ही जाता है लेकिन यहाँ का इंफ्रास्ट्रक्चर उस गति से आगे नहीं बढ़ा।
उक्त उद्गार कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में पधारे प्रदेश के वित्त मंत्री व रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी ने मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में 100 करोड़ को लागत से स्पोर्टस काम्प्लेक्स बन रहा है, शहर में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 10 ऑक्सीजन पार्कों का निर्माण किया जा रहा है, पहले जब वे रायगढ़ आते थे तो केवल एक कमला नेहरू पार्क था लेकिन आज कई पार्क बन चुके हैं जिसमें हाल ही में बने हुए सिंदूर पार्क की सुंदरता की चर्चा बहुत हो रही है, इसके अलावा कई और निर्माणधीन हैं। स्टेडियम में नया स्विमिंग पूल का निर्माण हो चुका है और शहर को जोडऩे वाली सभी सडक़ों को फोर लेन किया जा रहा है। पूरे रायगढ़ में करीब 2000 करोड़ का कार्य चल रहा है। इससे पहले श्री चौधरी जी ने कृष्णा विहार के अध्यक्ष श्री विनोद बट्टीमार द्वारा रखे तीन प्रमुख मांग जिसमे कालोनी में रोड निर्माण,सामुदायिक भवन बनाने हेतु सहयोग एवं ओपन जिम को स्वीकार करते हुए एक की जगह दो ओपन जिम को घोषणा की, सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 25 लाख देने की घोषणा की और रोड निर्माण के सभी पहलू की जानकारी लेने के बाद इसके निर्माण व प्लान तैयार किया जाएगा, ऐसा बताया गया है।
श्री चौधरी की इस घोषणा से पूरे कालोनी में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी
कार्यक्रम में शहर के समाजसेवी व उद्योगपति अनूप बंसल, महापौर जीवर्धन चौहान व भाजपा महामंत्री विकास केडिया ने संबोधित करते हुए कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की तत्पश्चात अतिथियों ने कालोनी के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जिसके पश्चात कालोनी की तरफ़ से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में सभी अतिथिगण प्रसाद ग्रहण करते हुए अंचल के प्रसिद्ध भजन गायक मोनू ठाकुर के भजनों का आनंद लिया और सभी से विदा लेते हुए गंतव्य की और रवाना हुए। इससे पहले ओपी चौधरी के कृष्णा विहार के आगमन पर पटाखों, फुल और मालाओं से ज़ोरदार स्वागत करते हुए फूलो की वर्षा के बीच गणेश पंडाल पहुंचे जहाँ कालोनी की महिलाओं ने श्री चौधरी जी का तिलक लगाकर व आरती कर स्वागत किया गया जहाँ से श्री चौधरी गणेश जी की प्रतिमा का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुवात की। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कालोनी के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।



