NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > नई दिल्ली > जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
नई दिल्ली

जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं

lochan Gupta
Last updated: September 20, 2026 12:24 am
By lochan Gupta September 20, 2026
Share
2 Min Read

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति सदियों से प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देती रही है। अब इसी समृद्ध परंपरा और अनुभव के आधार पर भारत आधुनिक जलवायु चुनौतियों के समाधान में योगदान देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने ये बातें नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहीं।

पीएम मोदी ने लॉन्च किया एनजीटी मोबाइल ऐप

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) का मोबाइल ऐप लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारत की सोच नई नहीं है और देश अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के साथ मौजूदा पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में विकासशील देशों की भूमिका पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन की जिम्मेदारी अक्सर विकासशील देशों पर डाल दी जाती है। पीएम मोदी के अनुसार, भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन वैश्विक औसत के आधे से भी कम है, जबकि विकसित देशों में यह भारत की तुलना में कई गुना अधिक है।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों में भारत ने पर्यावरण संरक्षण के कई क्षेत्रों में प्रगति की है और नवीकरणीय ऊर्जा पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने पेरिस जलवायु समझौते के तहत भारत की प्रतिबद्धताओं और गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता, सौर ऊर्जा तथा उत्सर्जन से जुड़े लक्ष्यों का भी उल्लेख किया।

 

17 देशों के न्यायिक प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

एनजीटी का यह दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 19 और 20 सितंबर को आयोजित हो रहा है। इसमें पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ भारत के न्यायिक एवं सरकारी क्षेत्र के प्रतिनिधि और 17 देशों के न्यायाधीश एवं न्यायिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य पर्यावरणीय शासन, जलवायु चुनौतियों और पर्यावरण कानून से जुड़े अनुभवों एवं समाधानों पर अंतरराष्ट्रीय संवाद को बढ़ावा देना है।

You Might Also Like

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू से मिले सीएम साय

एनडीए ने नरेंद्र मोदी को चुना संसदीय दल का नेता

‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील

आज होगा लोकतंत्र के महासंग्राम की तारीखों का ऐलान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
Next Article कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

खबरें और भी है....

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

Popular Posts

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?