NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘प्रतिभा को अवसर और संस्कारों को सम्मान देना ही शिक्षा का उद्देश्य’ : नरेश राठिया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ‘प्रतिभा को अवसर और संस्कारों को सम्मान देना ही शिक्षा का उद्देश्य’ : नरेश राठिया
रायगढ़

‘प्रतिभा को अवसर और संस्कारों को सम्मान देना ही शिक्षा का उद्देश्य’ : नरेश राठिया

सेवा संकल्प कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, रंगोली व भाषण प्रतियोगिता की सराहना

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
3 Min Read

तमनार। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महलोई में विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम–2026 उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजयुमो मंडल तमनार के महामंत्री नरेश राठिया अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कला, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास का सुंदर प्रदर्शन किया। नरेश राठिया ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। अपने संबोधन में नरेश राठिया ने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल पढ़ाई तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक प्रतियोगिता और रचनात्मक गतिविधि में बढ़-चढक़र हिस्सा लें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करने तथा मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने गांव, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें। नरेश राठिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी समझने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय परिवार से यह भी आग्रह किया कि विद्यालय से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता हो तो उन्हें अवगत कराया जाए, ताकि यथासंभव सहयोग किया जा सके। कार्यक्रम में संजय पटनायक, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, मेहनत और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं सरपंच गौरी मुनावर राठिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से रंगोली एवं चित्रकला में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सुंदर कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है। इस अवसर पर उपसरपंच पुनि राम साहू, प्राचार्य सुभाष गुप्ता, ग्राम के पंचगण, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर नरेश राठिया ने विद्यालय परिवार द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

You Might Also Like

घरघोड़ा जंगल में बेबी एलीफेंट का जन्म, ड्रोन से हो रही निगरानी

एमएसपी प्लांट में क्रेन की चपेट में आने से पेंटर की हुई मौत

सिविल अस्पताल खरसिया में 50 टीबी मरीजों को वितरित किए गए फूड बास्केट

करंट के चपेट में आने से युवक की मौत

मतगणना के कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराना हमारा उद्देश्य : जिला निर्वाचन अधिकारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गणेश पंडाल से भजन की किताब लेने घर लौट रहे चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या
Next Article सेवा ही संकल्प अभियान के तहत जिले में जले 1.20 लाख से अधिक दीप

खबरें और भी है....

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

Popular Posts

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?