NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छेडख़ानी से मना करने पर चाकू से हमला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छेडख़ानी से मना करने पर चाकू से हमला
रायगढ़

छेडख़ानी से मना करने पर चाकू से हमला

युवक ने पेट-छाती पर किया जानलेवा हमला, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 3, 2026 12:21 am
By lochan Gupta July 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में एक युवती के साथ युवक छेड़छाड़ कर रहा था। तभी पीडि़ता की सहेली का जीजा ने बीच-बचाव करते हुए छेडख़ानी करने से मना किया तो युवक ने उसके पेट और छाती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध केस कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र की 19 साल की एक युवती ने धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह पिछले करीब छह महीने से धरमजयगढ़ इलाके में किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर रही है। मंगलवार शाम वह अपनी सहेली के साथ निर्माण स्थल पर काम कर रही थी। तभी तुर्कापारा का रहने वाला सागर सारथी (23) वहां पहुंचा और युवती से उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। जब युवती ने नंबर देने से मना किया, तो उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद युवती की सहेली ने तुरंत अपने जीजा को फोन करके मौके पर बुला लिया। इसके बाद उसका जीजा मौके पर पहुंचा और सागर सारथी को समझाकर उसे छेड़छाड़ करने से रोकने की कोशिश करने लगा। लेकिन इससे सागर गुस्सा हो गया। वह गाली-गलौज करता हुआ वहां से अपने घर चला गया और कुछ देर बाद चाकू लेकर वापस आ गया। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देते हुए युवती के जीजा के पेट और छाती पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पीडि़ता ने धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या की कोशिश के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
अरोपी को भेजा गया जेल
जांच में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन

80 बोरी अवैध धान से भरी माजदा पकड़ाई

ग्रामीणों ने सडक़ पर की धान रोपाई

अवैध विज्ञापन बोर्ड लगाने वाले 22 व्यावसायियों पर हुई कार्रवाई

निर्वाचन में नामांकन का कार्य महत्वपूर्ण, सजगता से करें कार्य : कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा को मिला ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’
Next Article भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा को कहा अलविदा

खबरें और भी है....

सीएम साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत
सीएम साय की मौजूदगी में बम्हनीडीह नगर पंचायत का शपथ ग्रहण संपन्न
प्रोफेसर ने सेक्स करने कहा तो लडक़ी ने जड़े जोरदार थप्पड़
रेलवे विभाग की तानाशाही से यात्री हर दिन हो रहे परेशान
एल्डरमैनों की जारी हुई सूची, निगम में 8 पदों पर हुई नियुक्ती

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?