रायगढ़. एक युवती तीन दिन पहले अज्ञात कारण से अपने कमरे में फांसी लगा ली, इससे परिजनों ने उसे उतारकर तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन उपचार के बाद मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम गतिघोघरा निवासी रबिना राठिया पिता घासीराम राठिया (18 वर्ष) की विगत सप्ताहभर से तबीयत खराब था, ऐसे में 25 अगस्त को सुबह नाश्ता कर दवाई खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई, लेकिन 10 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी भाभी उसके कमरे में गई तो वह फांसी पर लटक रही थी, जिससे उसके शोर मचाने पर घर के अन्य परिजन वहां पहुंचे और उसे तत्काल नीचे उतारकर लैलूंगा अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ रेफर कर दिया, इससे रात करीब 9 बजे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को सुबह करीब 5.45 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच उपरांत ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
युवती ने लगाई फांसी, उपचार के दौरान मौत



