NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घरघोड़ा में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > घरघोड़ा में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न
रायगढ़

घरघोड़ा में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न

घरघोड़ा में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न

lochan Gupta
Last updated: January 28, 2026 12:36 am
By lochan Gupta January 28, 2026
Share
4 Min Read

घरघोड़ा। पीएम श्री स्कूल खेल परिसर में गणतंत्र दिवस का अनुभाग स्तरीय समारोह साहनु पैंकरा जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत घरघोड़ा के मुख्य आतिथ्य में एवं अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा डीपी अधिकारी सर के कुशल मार्गदर्शन में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम नगरीय क्षेत्र के 7 स्कूलों के विद्यार्थी प्रभात फेरी करते हुए कार्यक्रम स्थल पर जय हिंद के नारों के साथ प्रवेश किए। तदोपरांत मुख्य अतिथि महोदय द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया गया तथा गुब्बारा उड्डयन कर शांति का संदेश प्रसारित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन सभी विद्यालय छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि सहनु पैकरा एवं अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा डीपी अधिकारी सर द्वारा जिप्सी में सवार होकर परेड दलों का निरीक्षण किया गया। तदुपरांत परेड के 9 दल एनसीसी अधिकारी मनोज कुर्रे के निर्देशन में एवं परेड कमांडर वेदांत महंत एवं रिया साहू के कुशल नेतृत्व में मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। मार्च पास्ट के उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां को प्रदर्शित किया गया जो की आकर्षण का एक मुख्य बिंदु रहा। तदुपरांत विद्यालय इन छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। अनेक प्रकार के वेशभूषा से सुसज्जित विद्यालय छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। एसईसीएल द्वारा फायर ड्रिल और सी पीएस की प्रस्तुति की गई। उसके उपरांत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एनटीपीसी तिलईपाली के द्वारा भीड़ नियंत्रण हेतु पूरी वेशभूषा एवं उपकरणों के साथ जो ड्रिल प्रस्तुत किया उसने सब का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुभाग स्तर के 60 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। तदोपरांत महादेव शर्मा स्मृति पारितोषिक के अंतर्गत 2025 में नगरीय क्षेत्र में प्रथम स्थान पर रहने वाले दसवीं की छात्रा कुमारी लक्ष्मी पोद्दार(96.17त्न) पीएम श्री सेजेस घरघोड़ा को तथा 12वीं में नगरीय क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पीएम श्री सेजेज घरघोड़ा की छात्रा कुमारी इशिका मित्तल (92.8त्न)को पुरस्कृत किया गया। अनुभाग स्तर के उन समस्त प्राचार्य को भी सम्मानित किया गया जिनका परीक्षा परिणाम 2024-25 में 100त्न था। झांकी में प्रथम स्थान जनपद पंचायत घरघोड़ा ने द्वितीय स्थान वन विभाग घरघोड़ा ने और तृतीय स्थान कृषि विभाग घरघोड़ा ने प्राप्त किया। इसी तरह मार्च पास्ट में स्वामी आत्मानंद कन्या माध्यमिक शाला घरघोड़ा ने प्रथम स्थान सेंट अंश हाई स्कूल घरघोड़ा के गर्ल्स विंग ने द्वितीय स्थान और सेंट एंस हाई स्कूल घरघोड़ा के बॉयज विंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद कन्या उत्कृष्ट विद्यालय हिंदी मध्यम घरघोड़ा ने प्रथम स्थान, पीएम श्री सेजेस घरघोड़ा ने द्वितीय स्थान एवं सरस्वती शिशु मंदिर घरघोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनुभाग स्तरीय यह गणतंत्र दिवस समारोह डीपी अधिकारी एसडीएम घरघोड़ा के कुशल मार्गदर्शन में मनोज कुमार गुप्ता तहसीलदार घरघोड़ा विनय कुमार चौधरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घरघोड़ा संतोष कुमार सिंह विकासखंड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा सहोदर पैंकरा नायब तहसीलदार घरघोड़ा निर्देशन से संपन्न हुआ। सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन कर प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम को संपन्न कराने में महती भूमिका अदा की। मंच संचालन संजय कुमार पंडा प्राचार्य पीएम श्री सेजेस घरघोड़ा एवं विजया पंडा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरईमुडा द्वारा किया गया। गणतंत्र दिवस की इस अनुभाग स्तरीय कार्यक्रम में सुरेंद्र चौधरी अध्यक्ष नगर पंचायत घरघोड़ा संजय अग्रवाल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत घरघोड़ा अमित त्रिपाठी उपाध्यक्ष नगर पंचायत घरघोड़ा नरेश पंडा शिव शर्मा पत्रकारगण व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

दादू भवन के स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की उमड़ी भीड़

विजयपुर तालाब के पास कुंड में होगा गणेश विसर्जन

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन जिला अध्यक्ष बने वसीम खान

4 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमो आज रद्द

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनायी गई गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ
Next Article आदर्श भारती में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

खबरें और भी है....

प्रयास स्कूल के छात्रों ने एनएच पर किया चक्काजाम
न्यूड वीडियो कॉल करती थी पत्नी, पति ने बेडरूम में लगाए सीसीटीवी कैमरे, हाईकोर्ट को सौंपे फुटेज
जिला अस्पताल क्षेत्र में 4 घंटा बंद रहेगी बिजली
चाकू की नोक पर छात्रा का किया अपहरण
शहर की मुख्य सडक़ों पर नहीं चलेंगी यात्री बसें

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रयास स्कूल के छात्रों ने एनएच पर किया चक्काजाम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?