NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: टीईटी से किसी की नहीं जाएगी नौकरी-सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > टीईटी से किसी की नहीं जाएगी नौकरी-सीएम साय
जशपुरनगर

टीईटी से किसी की नहीं जाएगी नौकरी-सीएम साय

वेतन विसंगति पर भी जल्द समाधान की उम्मीद, प्रतिनिधिमंडल से हुई मुलाकात

lochan Gupta
Last updated: August 28, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta August 28, 2026
Share
3 Min Read

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने देर रात मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने टीईटी की अनिवार्यता, पदोन्नति में टीईटी की शर्त और सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक मनीष मिश्रा और जशपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। शिक्षकों ने बताया कि टीईटी की अनिवार्यता को लेकर कई शिक्षकों में नौकरी जाने की चिंता है। इस पर मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि टीईटी के कारण किसी भी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे शिक्षकों को टीईटी पास कराने के लिए जरूरी व्यवस्था करने पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ञ्जश्वञ्ज के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार मध्यप्रदेश, ओडिशा समेत अन्य राज्यों में लागू व्यवस्था का अध्ययन कर रही है। दूसरे राज्यों में अगर कोई व्यावहारिक समाधान मिलता है तो उसे छत्तीसगढ़ में लागू करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

वेतन विसंगति का मुद्दा भी उठा

बैठक में सहायक शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति का मुद्दा भी उठाया गया। जशपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि सहायक शिक्षक लगातार इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस पर ठोस पहल करने की अपील की। फेडरेशन ने बताया कि वेतन विसंगति का समाधान सरकार की ‘मोदी की गारंटी’ में शामिल है। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों से चर्चा कर समस्या के समाधान की दिशा में जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

शिक्षिकाओं ने सीएम को बांधा रक्षा सूत्र

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान जशपुर जिले से पहुंची शिक्षिकाओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। शिक्षिकाओं ने शिक्षक समुदाय की सेवा, सुरक्षा और हितों की रक्षा की अपेक्षा मुख्यमंत्री के सामने रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षक पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से काम कर रहे हैं। ऐसे में सरकार से भी शिक्षकों के भविष्य को लेकर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और शिक्षक हित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

शिक्षक प्रतिनिधि रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय पदाधिकारी कौशल अवस्थी, अश्वनी कुर्रे, टिकेश्वर भोई, आदित्य गौरव साहू और दिनेश नायक समेत जशपुर जिले के अलग-अलग ब्लॉकों के अध्यक्ष और शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे। फेडरेशन के अनुसार मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद प्रदेशभर के शिक्षकों में उम्मीद बढ़ी है। संगठन अब सरकार और विभाग की ओर से होने वाली कार्रवाई और आगामी फैसलों पर नजर रखेगा। फेडरेशन ने कहा कि टीईटी, पदोन्नति और वेतन विसंगति जैसे मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी मांगें उठाता रहेगा।

You Might Also Like

शराब के लिये पैसा नहीं देन पर अपने पिता की हत्या

आकाशीय बिजली के चपेट में तीन घायल

सालिक साय ने आत्मानंद विद्यालय में बच्चों को सिखाया सफलता का मंत्र

पत्थलगांव सिविल अस्पताल की नर्स अनुपमा टोप्पो गिरफ्तार

एसडीएम बगीचा ने पद्मश्री जगेश्वर से मुलाकात कर किया सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दो सडक़ हादसे में तीन युवक की मौत, एक गंभीर
Next Article नेपाल बाढ़ में फंसे थे छत्तीसगढ़ के 9 नागरिक, 2 अब भी लापता

खबरें और भी है....

समान नागरिक संहिता, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक
नेपाल बाढ़ में फंसे थे छत्तीसगढ़ के 9 नागरिक, 2 अब भी लापता
टीईटी से किसी की नहीं जाएगी नौकरी-सीएम साय
दो सडक़ हादसे में तीन युवक की मौत, एक गंभीर
सलाखों के बीच भी नहीं टूटी भाई-बहन की अटूट प्रेम की डोर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समान नागरिक संहिता, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?