NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री साय ने आम का पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > मुख्यमंत्री साय ने आम का पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश
जशपुरनगर

मुख्यमंत्री साय ने आम का पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

lochan Gupta
Last updated: August 28, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta August 28, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के वनांचल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में आज ग्राम गारीघाट में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। वन परिक्षेत्र तपकरा अंतर्गत ग्राम गारीघाट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा फलदार प्रजाति आम के पौधे का रोपण किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, हरित संवर्धन एवं पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। रक्षाबंधन के पर्व पर वृक्ष को राखी बांधकर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम गारीघाट में स्थित आम के वृक्ष को राखी बांधकर श्राखी का धागा, प्रकृति की रक्षा का वादा का भावपूर्ण संदेश दिया। वृक्ष को भाई के समान मानकर राखी बांधने की यह पहल प्रकृति के साथ मानव के भावनात्मक संबंध तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी को रेखांकित करती है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार नहीं है, बल्कि मानव जीवन, जल, मिट्टी, जैव विविधता और आने वाली पीढिय़ों के भविष्य से भी सीधे जुड़े हुए हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षों की रक्षा के साथ अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए आगे आना चाहिए।

महिला जनप्रतिनिधियों ने किया सामूहिक वृक्षारोपण

ग्राम गारीघाट में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान फलदार प्रजातियों आम एवं जामुन के कुल 16 पौधों का रोपण किया गया। सामूहिक पौधरोपण का उद्देश्य ग्राम क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ाना, फलदार वृक्षों को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण से जोडऩा है। फलदार वृक्ष भविष्य में ग्रामीणों को पौष्टिक फल उपलब्ध कराने के साथ-साथ पक्षियों एवं अन्य वन्यजीवों के लिए भोजन और आश्रय का माध्यम भी बनेंगे।
कार्यक्रम में महिला समिति एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल वन विभाग या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही व्यापक स्तर पर हरित संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। ग्राम गारीघाट में आयोजित यह कार्यक्रम प्रकृति और समाज के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। आम के वृक्ष को राखी बांधने की पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक एवं भावनात्मक सरोकार से जोडऩे का संदेश ग्रामीणों, महिलाओं एवं उपस्थित लोगों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा।

You Might Also Like

‘ऑपरेशन मुस्कान’ एक सप्ताह में तीन गुम बच्चों को ढूंढ कर लाई पुलिस

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के अनुरूप राज्य तेजी से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर : श्याम बिहारी

परिसीमन के नाम आदिवासी हितों को किया जा रहा नजरअंदाज

मृत बताया गया युवक थाना पहुंचकर बोला ‘मैं जिंदा हूं’

महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जशपुर में पहली बार होगा अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज महासंग्राम आयोजित
Next Article युवती ने लगाई फांसी, उपचार के दौरान मौत

खबरें और भी है....

समान नागरिक संहिता, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक
नेपाल बाढ़ में फंसे थे छत्तीसगढ़ के 9 नागरिक, 2 अब भी लापता
टीईटी से किसी की नहीं जाएगी नौकरी-सीएम साय
दो सडक़ हादसे में तीन युवक की मौत, एक गंभीर
सलाखों के बीच भी नहीं टूटी भाई-बहन की अटूट प्रेम की डोर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समान नागरिक संहिता, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?