NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सलाखों के बीच भी नहीं टूटी भाई-बहन की अटूट प्रेम की डोर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सलाखों के बीच भी नहीं टूटी भाई-बहन की अटूट प्रेम की डोर
रायगढ़

सलाखों के बीच भी नहीं टूटी भाई-बहन की अटूट प्रेम की डोर

जिला सहित दिगर प्रांत से राखी बांधने पहुंची थी बहने, लंबे समय बाद परिजनों को देख छलक पड़ी आंखे

lochan Gupta
Last updated: August 28, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta August 28, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिला जेल में दो दिन पहले से ही तैयारी चल रही थी, इससे शुक्रवार सुबह 8 बजे से ही आयोजन को चालू कर दिया जो शाम पांच बजे तक चला, इस दौरान जिला सहित दिगर प्रांत से भी बहने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए पहुंची थी, जिसे पूरी सुरक्षा के साथ बैरक में ही बहने अपने भाईयों की राखी बांधी, जिसे देख बंदी भाईयों के आंखे नम हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन को लेकर लोगों में विगत काफी उत्साह था, जिससे बहने भाईयों की कलाई में रक्षा सूत्र व राखी बांधकर आर्शीवाद लिया तो वहीं जिला जेल में बंद निरुद्ध बंदियों की बहनों ने भी अपने भाई को नजदीक से देख उनकी आंखे छलक पड़ी। साथ ही जेल में बंद भाईयों ने रक्षाबंधन पर बहनों को वादा किया कि अब वे अपराध से तौबा कर देंगे। इस बार रक्षाबंधन त्यौहार को यादगार बनाने के लिए जेल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। जिससे बहनें रक्षासूत्र व मिठाई लेकर जेल के अंदर प्रवेश कर पूरी रीति-रिवाज के साथ राखी बांधी, साथ ही जेल प्रशासन की तरफ से दीपक, चंदन सहित पूरी थाल की व्यवस्था की गई थी। बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों की जेल के अंदर कड़ाई से जांच की जा रही थी, ताकि जेल के भीतर किसी प्रकार के मादक पदार्थ या फिर आपत्तिजनक वस्तु न जाए। साथ ही एक साथ 50 से 60 बहनों की जिला जेल के भीतर राखी बांधने के लिए व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही बहनों के अलावा अन्य परिजन भी बंदियों से मुलाकात किया, इसके लिए हर बंदी के लिए 10 मिनट का समय रखा गया था, ताकी राखी बांधने के साथ आराम से बैठकर बात भी कर सकें।

दिगर प्रांत से भी पहुंची थी बहने

इस संंबंध में जेलर शोभा रानी ने बताया कि यहां जेल में करीब 784 पुरुष बंदी, 52 महिला बंदी व चार बच्चे हैं, जिसमें दिगर प्रांत के भी कई कैदी है। इससे बिहार, झारखंड ओडिशा सहित अन्य जगह से बंदियों की बहने राखी बांधने के लिए पहुंची थी, इस दौरान बहने राखी बांधने के साथ बंदी भाईयों से बचन ले रही थी, कि अब यहां से निकलने के बाद अच्छा जीवन की शुरूआत करेंगे के ताकि अब जेल में राखी बांधने न आना पड़े। वहीं जेल प्रशासन द्वारा मुख्य गेट के पास टेंट के साथ बेरिकेट्स भी लगाया गया था, इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात थी ताकि किसी की तबीयत बिगडऩे पर तत्काल उपचार की सुविधा मिल सके।

महिला बंदियों से मिलने बहुत कम पहुंचे भाई

गौरतलब हो कि जिला जेल में महिला बंदियों की भी संख्या करीब 52 है, जिससे इनसे भी राखी बंधवाने के लिए दोपहर तक चार महिला बंदी के भाई पहुंचे हुए थे। जिससे इनको भी व्यवस्था के साथ राखी बंधवाने का मौका दिया गया। इस दौरान भाईयों ने अपनी बहनों को जल्द जेल से रिहा होने की कामना करते हुए राखी बंधवाया।

मुलाकात का समय 15 मिनट

जेल प्रबंधन की ओर से भाई-बहनों को मुलाकात के लिए करीब 15 मिनट का समय दिया जा रहा है। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं। जेल प्रशासन की निगरानी में पूरी प्रक्रिया कराई जा रही है।

सूखी मिठाई लाने की अनुमति

जेल प्रशासन ने राखी बांधने आने वाली बहनों से केवल सूखी मिठाई लाने की अपील की है। जेल में लाए गए सामान की प्रवेश से पहले जांच की जा रही है और जांच के बाद ही उसे अंदर ले जाने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल प्रशासन पूरे समय सतर्क है।

You Might Also Like

शीघ्र नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन

ट्रांसपोर्ट नगर के कचरा डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग

तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

एसईसीएल प्रभावितों को वर्षों से नहीं मिला मुआवजा, दिया अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग में पंजीकृत हुई श्री कृष्ण गौशाला समिति पामगढ़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रक्षाबंधन पर बस स्टैंड में लगी रही यात्रियों की भीड़, सुबह से दोपहर तक बसें खचाखच भरी रहीं
Next Article दो सडक़ हादसे में तीन युवक की मौत, एक गंभीर

खबरें और भी है....

समान नागरिक संहिता, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक
नेपाल बाढ़ में फंसे थे छत्तीसगढ़ के 9 नागरिक, 2 अब भी लापता
टीईटी से किसी की नहीं जाएगी नौकरी-सीएम साय
दो सडक़ हादसे में तीन युवक की मौत, एक गंभीर
सलाखों के बीच भी नहीं टूटी भाई-बहन की अटूट प्रेम की डोर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समान नागरिक संहिता, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?