रायगढ़ । जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम धनागर निवासी अंबिकापुर सैनिक स्कूल में कक्षा 10वीं अध्ययनरत केडेट्स अनमोल पटेल पिता पदमनारायण पटेल एवं उनकी टीम जोनल स्तरीय स्पोर्ट प्रतियोगिता में चैम्पियन बनकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाईड हुए है । सैनिक स्कूलों के जोनल स्तरीय स्पोर्ट्स का आयोजन सैनिक स्कूल कोराकुंडा आंध्रप्रदेश में जोन स्पोर्ट्स हुए जिसमें चार राज्य झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश राज्यों के बीच हुए कंपटीशन मैच में ओव्हर आल परफारमेंस सैनिक स्कूल अम्बिकापुर ने अपना शीर्ष स्थान बनाते हुए 5 गोल्ड मसित्वर एवं 5 ब्रांज मेडल हासिल कर ओव्हर आल चेम्पियन का जीत कर आगे होने वाले आल इंडिया लेवल स्पोर्ट काम्पीटीशन कर्नाटक राज्य के सैनिक स्कूल के लिए क्वालीफाई कर कैडेट्स ने सैनिक स्कूल अंबिकापुर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया है। इस स्पोर्ट प्रतियोगिता में रायगढ़ जिला कर धनागर निवासी पदमनारायण के पुत्र एवं स्व. निराकार पटेल के पौत्र अनमोल पटेल की अहम भूमिका रही।
धनागर निवासी रायगढ़ छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत स्वर्गीय निराकार पटेल के पौत्र एवं पदमनारायण व माधुरी पटेल के पुत्र अनमोल पटेल ने उक्त खेल प्रतियोगिता के सहभागी के रूप में में भाग लिया था। धनागर कर बेटे की इस उपलब्धि पर स्व. निराकार पटेल के परिवार के साथ – साथ ग्राम धनागर के लोगों मैं हर्ष व्यात इन अपने गाँव के बेटे की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि एवं प्रदर्शन के लिए अनमोल पटेल बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रदान की गई है।
कैडेट अनमोल पटेल की उपलब्धि से धनागर में हर्ष का माहौल
सैनिक स्कूल अम्बिकापुर को ओव्हर आल चैम्पियन दिलाने में रायगढ़ के अनमोल की विशेष भूमिका



