NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: August 24, 2026 12:28 am
By lochan Gupta August 24, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। पुलिस ने महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत दुष्कर्म के एक मामले में 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घरघोड़ा क्षेत्र की 27 वर्षीय युवती ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे करीब 2.50 लाख रुपये लिए और बाद में शादी से इनकार करते हुए कथित तौर पर धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने मेडिकल परीक्षण सहित आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने 20 अगस्त 2026 को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान मोबाइल फोन के माध्यम से तरूण कुमार कर्ष, निवासी ग्राम ओडेकेरा, जिला सक्ती से हुई थी।
दोनों के बीच बातचीत बढऩे के बाद आरोपी द्वारा शादी करने की इच्छा जताने की बात पीडि़ता ने पुलिस को बताई। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बने और आरोपी का उसके संपर्क में रहना जारी रहा।

शादी का आश्वासन देने का आरोप

शिकायत के मुताबिक सितंबर 2024 में आरोपी युवती को एक होटल में लेकर गया, जहां उसने शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी के उसके किराये के मकान पर आने-जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि दोनों ने मंदिर में शादी भी की थी और वह आरोपी से सामाजिक रूप से शादी करने के लिए लगातार कहती रही। शिकायत के अनुसार अप्रैल 2026 में भी आरोपी ने शादी करने का आश्वासन दिया था।
पीडि़ता ने यह भी बताया कि जनवरी 2026 में आरोपी करीब एक सप्ताह तक उसके साथ रहा।

परिवार के सामने शादी की बात

शिकायत में पीडि़ता ने आरोप लगाया कि 18 मार्च 2026 को आरोपी अपने पिता, दोस्त और जीजा के साथ उसके घर रिश्ता लेकर आया था। उस दौरान नवंबर में शादी करने की बात कही गई थी। इसके बाद आरोपी ने नौकरी के सिलसिले में अलग-अलग स्थानों पर जाने की जानकारी दी। पीडि़ता के अनुसार बाद में उसने बातचीत कम कर दी और उसका संपर्क भी सीमित होता गया।

2.50 लाख रुपये देने का दावा

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अलग-अलग समय पर पैसों की जरूरत बताकर उससे करीब 2.50 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद आरोपी ने काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कही और बातचीत कम होती गई।
शिकायत के मुताबिक 17 अगस्त 2026 को पीडि़ता को जानकारी मिली कि आरोपी ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली है। इसके बाद उसने आरोपी से फोन पर शादी के संबंध में बात की। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दूसरी शादी की बात स्वीकार की और उससे शादी करने से इनकार कर दिया। साथ ही पैसे वापस नहीं करने तथा कथित तौर पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।

20 अगस्त को महिला थाना में शिकायत

घटना के संबंध में परिवार से चर्चा के बाद पीडि़ता ने 20 अगस्त को महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 74/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू की। शिकायत मिलते ही महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी शुरू की।

21 अगस्त को आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तरूण कुमार कर्ष, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम ओडेकेरा, वार्ड नंबर 10, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद आरोपी को 21 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

You Might Also Like

श्रद्धांजलि अर्पित कर डाक्टर दूलीचंद को कर रहे याद

वायरल वीडियो से जुड़े मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

स्वतंत्रता दिवस पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

तकादा से परेशान युवक ने किया जहर सेवन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ड्राइवर की मौत पर गतिरोध खत्म, परिजनों को मिला 4 लाख मुआवजा
Next Article नियमों को ठेंगा दिखा रहे होटल संचालक, खानापूर्ति तक सीमित फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?