NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्रमिक उत्सव के रूप में इंटक ने मनाया स्थापना दिवस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > श्रमिक उत्सव के रूप में इंटक ने मनाया स्थापना दिवस
रायगढ़

श्रमिक उत्सव के रूप में इंटक ने मनाया स्थापना दिवस

एक सप्ताह तक चलेगा सभी औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक दिवस का त्यौहार, शाहनवाज खान ने कहा- श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों से कोई समझौता नहीं

lochan Gupta
Last updated: May 3, 2026 11:23 pm
By lochan Gupta May 3, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। मजदूर दिवस 1 मई से लेकर 3 मई तक इंटक स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में मजदूर दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में श्रमिकों के सम्मान, उनके अधिकारों और सुरक्षा को लेकर एक सशक्त संदेश दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी मजदूरों के चेहरों में खुशी देखी गई।
रायगढ़ जिले में 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रमुख उद्योगों में इंटक के कार्यकर्ता पहुंचे और अपने संगठन से जुड़े यूनियन सदस्यों व श्रमिकों के साथ मिलकर यह दिन मनाया गया। इस दौरान न सिर्फ मिठाई बांटी गई, बल्कि भीषण गर्मी को देखते हुए श्रमिकों को शरबत और ठंडे जूस का वितरण भी किया गया। गर्मी की तपिश के बीच यह पहल श्रमिकों के लिए राहत और अपनापन लेकर आई।
इसी क्रम में इंटक के प्रदेश वरिष्ठ सचिव एवं रायगढ़ जिला अध्यक्ष ने श्रमिकों के बीच पहुंचकर एक नई सोच के साथ संवाद किया। उन्होंने जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि श्रमिक किसी भी उद्योग की रीढ़ होते हैं और उनकी सुरक्षा, सम्मान व अधिकारों की अनदेखी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी तरह की समस्या या अन्याय की स्थिति में संगठन के माध्यम से आवाज उठाएं।

मजदूरों के चेहरों पर दिखी मुस्कान

मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में इस बार न सिर्फ मजदूरों के चेहरों पर मुस्कान लाई, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और एकजुटता की नई ऊर्जा भी भर दी। तीन दिनों तक चला यह आयोजन श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। जिससे सैकड़ो मजदूरों में खुशी की लहर देखी गई। साथ ही मजदूरों ने इस कार्यक्रम के लिये इंटक का दिल से धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

श्रमिकों के बीच पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री

इंटक स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष बड़े उत्साह के साथ वृहद रूप में मनाया जाता है। इस बार यह कार्यक्रम और शानदार रहा, क्योंकि इस बार प्रदेश के कद्दावर नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा इंटक के कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के दिग्गज नेता को अपने बीच पाकर श्रमिकों में भी भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के मार्गदर्शन में शाहनवाज खान के नेतृत्व में सैकड़ो श्रमिकों के लिये उपहार स्वरूप श्रमिक कीट बनाया गया जिसमें उनके जरूरत की सामग्री दी गई।

इनकी भी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रकाश नायक, लैलूंगा विद्यालय विद्यावती सिदार, कांग्रेस के ग्रामीण द्वय नगेन्द्र नेगी एवं शाखा यादव, अनिल शुक्ला, अरूण गुप्ता, सलीम नियारिया समेत जीतू चौधरी, पूर्व महापौर जानकी काटजू, बरखा सिंह, दीपक मंडल, ठंडाराम बेहरा, दीपक पाण्डेय, ओमसागर पटेल, इंटक के महामंत्री सुखबीर सिंह, जिला सचिव हैदर अली, सचिव टीआर पटेल, फिरोज खान आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

स्कूल में निकला साढ़े 5 फीट का कोबरा

निजी जमीन पर कब्जा करने वाले भू माफिया राजेश अग्रवाल पर कार्रवाई की मांग -बेदमती पटेल

हादसे के बाद ट्रैक्टर बदलने का आरोप

राजेश सिंह व चाहत शुक्ला एक साल के लिए हुए जिला बदर\

चमड़ा गोदाम वार्ड में 13 लाख की नाली निर्माण का भूमिपूजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बेकाबू ट्रेलर ने सायकल सवार को कुचला, हुई मौत, सूचना मिलते ही लोगों की लगी भीड़
Next Article मां के निधन बाद पैसे के लिए बेटे की गुहार, 44 हजार कि राशि लेने ग्रामीण बैंक का लगा रहा चक्कर

खबरें और भी है....

सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल स्टाफ क्वार्टर एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन का हुआ भूमिपूजन
अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार, मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर महत्वपूर्ण निर्णय
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन
सामुदायिक भवन का लोकार्पण: वार्ड नं. 6 में 50 लाख रुपए की लागत से बना आधुनिक परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?