NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एन.एच.एम. कर्मचारी 18 अगस्त से जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एन.एच.एम. कर्मचारी 18 अगस्त से जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
रायगढ़

एन.एच.एम. कर्मचारी 18 अगस्त से जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

अबकी बार आपातकालीन सेवाएं भी रहेंगी बंद, मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने पर भी नहीं बनी बात, 155 से अधिक बार ज्ञापन दिया जा चुका है

lochan Gupta
Last updated: August 1, 2025 12:07 am
By lochan Gupta August 1, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ ने गुरुवर को अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की है। यह निर्णय 30 जुलाई को आयोजित प्रांतीय बैठक में लिया गया, जिसमें प्रदेश के सभी 33 जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रांतीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने की।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 15 अगस्त तक नियमितीकरण और अन्य 10 सूत्रीय मांगों पर सरकार द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 अगस्त से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत होगी। इस आंदोलन में 16000 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मी शामिल होंगे।
एन.एच.एम. कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष जारी है। मिशन स्तर की 5 मांगों पर सहमति बनने के बावजूद अब तक अमल नहीं किया गया। जिसके चलते इस बार आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी बंद करने का एलान है, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ेगा। एन.एच.एम. कर्मी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ की हड्डी हैं, इनकी हड़ताल से सामान्य से लेकर आपातकालीन सेवाएं चरमरा जाएंगी।
संघ का कहना है कि मोदी की गारंटी में 100 दिन के भीतर नियमितीकरण हेतु कमेटी गठन की बात कही गई थी। अब डेढ़ वर्ष बीत चुके हैं, पर न कमेटी बनी और न ही कोई निर्णय हुआ। पिछले डेढ़ वर्षों में 155 से अधिक बार ज्ञापन सौंपे गए, मगर सरकार की ओर से केवल आश्वासन मिले।
यह हैं मांगे
एनएचएम कर्मचारियों की मांगों में प्रमुख रूप से नियमितीकरण, सिविलियन, ग्रेड पे निर्धारण, मेडिकल अवकाश की सुविधा, स्थानांतरण नीति का निर्धारण, अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन सहित 10 सूत्रीय मांगों का समाधान तथा 27 प्रतिशत घोषित वेतन वृद्धि का शीघ्र लाभ सहित 10 मांगे शामिल हैं।
वर्जन:
अब कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। सरकार को जल्द ठोस निर्णय लेना होगा, अन्यथा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी संकट खड़ा हो सकता है।
– डॉ अमित कुमार मिरी, प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ

You Might Also Like

राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर पुल क्षतिग्रस्त

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ

शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

किशोरी से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

350 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की होगी स्थापना : ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मेधावी छात्रों व समाजसेवियों का हुआ सम्मान
Next Article पहले से बनी सडक़ पर फिर से बना दिया सीसी रोड

खबरें और भी है....

जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?