NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घरघोड़ा में भी अकीदत व भाईचारे के साथ अदा हुई ईद की नमाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > घरघोड़ा में भी अकीदत व भाईचारे के साथ अदा हुई ईद की नमाज
रायगढ़

घरघोड़ा में भी अकीदत व भाईचारे के साथ अदा हुई ईद की नमाज

मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

lochan Gupta
Last updated: March 22, 2026 12:05 am
By lochan Gupta March 22, 2026
Share
2 Min Read

घरघोड़ा। बस स्टैंड स्थित कारगिल चौक के समीप ईदगाह में आज सुबह 9 बजे ईद-उल-फितर की नमाज पूरे धार्मिक उत्साह, अकीदत और अनुशासन के साथ अदा की गई। नमाज में घरघोड़ा, तमनार सहित आसपास के क्षेत्रों से आए 3000 से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
सुबह से ही ईदगाह परिसर में रौनक देखने को मिली। लोग नए कपड़ों में, बच्चों के साथ नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के दौरान इमाम द्वारा मुल्क में अमन-चौन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं कराई गईं।
नमाज के बाद ईदगाह का दृश्य आपसी प्रेम और एकता का प्रतीक बन गया, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” दी। इस दौरान छोटे-बड़े, अमीर-गरीब सभी वर्गों के लोग एक साथ नजर आए, जो समाज में समानता और भाईचारे का संदेश देता है।
नमाज अदा करने के पश्चात बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पूर्वजों को याद करते हुए फातिहा पढ़ी और अगरबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान और उनकी यादों को संजोए रखने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
इसके बाद लोग अपने-अपने घरों को लौटे, जहां सेवइयों और विभिन्न पकवानों के साथ ईद का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। घरों में मेहमानों का आना-जाना लगा रहा और बच्चों में ईदी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की मुस्तैदी और सहयोग के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, जिसकी लोगों ने सराहना की।

You Might Also Like

बालिका से छेडख़ानी युवक गिरफ्तार

तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण

रायगढ़ की मोबाइल मेडिकल यूनिट व्यवस्था में बढ़ती लापरवाही

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की विभिन्न शाखाओं में आयोजित शिविरों के जरिए मरीजों को मिल रहा नि:शुल्क इलाज का लाभ

रेल्वे लाइन से कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुण्य तिथि पर याद किये गए आदिवासी नेता जयपाल मुंडा
Next Article गेजामुडा के ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने का किया घेराव

खबरें और भी है....

भ्रष्टाचारियों को नसीहत देने का अधिकार नहीं-सीएम साय
शालीमार ट्रेन में हो रही थी गांजा की तस्करी
फेसबुक से दोस्ती गांठने के बाद कहीं का नही छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर डैम के गेट फटा, रात भर बहता रहा पानी, खेतों में पानी घुसने से ग्रामीणों में आक्रोश
आमाघाट में 2 करोड से अधिक के अफीम पौधे किया जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?