NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जवाहर कॉलोनी को आदर्श कॉलोनी बनाने मोहल्ला समिति गठित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > जवाहर कॉलोनी को आदर्श कॉलोनी बनाने मोहल्ला समिति गठित
खरसिया

जवाहर कॉलोनी को आदर्श कॉलोनी बनाने मोहल्ला समिति गठित

जनसंवाद ही सुशासन की सबसे मजबूत नींव है : कमल गर्ग

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। जवाहर कॉलोनी को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाकर आदर्श कॉलोनी के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम एक महत्वपूर्ण मोहल्ला बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष बंटी सोनी, वार्ड पार्षद दीपक अग्रवाल और स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में कॉलोनी के विकास, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से अंकित अग्रवाल को मोहल्ला समिति का अध्यक्ष और हितेश को सचिव नियुक्त किया गया। यह समिति कॉलोनी में निर्माण कार्यों की निगरानी, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने का कार्य करेगी।

बैठक में लिए गए प्रमुख विकास एवं नागरिक निर्णय

भव्य स्वागत द्वार, कॉलोनी के मुख्य प्रवेश द्वार पर शिवाजी जवाहर कॉलोनी नाम से स्टील का भव्य स्वागत द्वार बनाया जाएगा तथा सावरिया कॉलोनी का साइनबोर्ड भी लगाया जाएगा। शिव हनुमान मंदिर परिसर में नशा करने, हुड़दंग मचाने या असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ तत्काल पुलिस में शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। घरों के बाहर कचरा फेंकने वालों पर नगर पालिका के नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। जलभराव रोकने, नालियों की नियमित सफाई, मच्छरों से बचाव के लिए दवा छिडक़ाव और ब्लीचिंग पाउडर के छिडक़ाव का निर्णय लिया गया। मंदिर परिसर में 5 नए मरकरी लाइट पोल तथा सीसी रोड क्षेत्र में 3 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। गार्डन में हरी घास, बैठने के लिए कुर्सियां और सौंदर्याकरण का काम होगा। मंदिर परिसर के खराब पड़े बोरवेल को दुरुस्त कर पानी की समस्या दूर कर दी गई है। मंदिर में टीन शेड, बॉर्डर पेंटिंग और डस्टबिन भी लगाए जाएंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने निवासियों को संबोधित करते हुए कहा विकास की हर योजना जनता की सहभागिता और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप ही आगे बढऩी चाहिए। जनसंवाद ही सुशासन की सबसे मजबूत नींव है। नगर पालिका प्रशासन कॉलोनी के विकास और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कॉलोनीवासियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जवाहर कॉलोनी को एक सुरक्षित और आदर्श मोहल्ला बनाने के लिए सभी नागरिक सक्रिय योगदान देंगे और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You Might Also Like

खरसिया में ऐतिहासिक बढ़त के लिए सभी कार्यकर्ताओं सांसद राठिया ने जताया आभार

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा बने

नगर में बिक रही अवैध शराब, गांजा व नशीले दवाएं

आज सजेगा करियर गाइडेंस काउंसलिंग का मंच

खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष सीट हुई सामान्य

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पालीडीह में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
Next Article मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

खबरें और भी है....

सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील
बंद कमरे में ग्रामीण की मिली दो दिन पुरानी लाश
राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का निर्णय सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणादायी-सीएम साय
14 लाख रुपए का 30 टन लोहा की हेराफेरी
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?