खरसिया। नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी कैलाश गर्ग 72 वर्ष का हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। लगभग डेढ़ माह पूर्व वे एक भीषण सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जीवन और मृत्यु से लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही खरसिया नगर, व्यापारिक जगत और छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नगर की प्रसिद्ध फर्म श्री टेकचंद बनवारी लाल के स्वर्गीय छेदीलाल के सुपुत्र कैलाश गर्ग पिछले कई दशकों से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। निष्पक्ष लेखनी, सहज व्यवहार और नवोदित पत्रकारों के प्रति सहयोगात्मक रवैये के कारण वे पूरे अंचल में मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, 18 अगस्त को भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा। उनके निधन को स्थानीय प्रेस क्लब और पत्रकार संगठनों ने अंचल के लिए एक बड़ी सांस्कृतिक व बौद्धिक क्षति बताया है। कैलाश गर्ग का जाना केवल एक वरिष्ठ पत्रकार का जाना नहीं, बल्कि खरसिया की उस पीढ़ी का अवसान है जिसने मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता को सींचा। उनका मिलनसार व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा। कैलाश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पत्रकार कल्याण संघ, सचिव प्रेस क्लब यूनिटी खरसिया। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों राजेश शर्मा, मुकेश मित्तल, संटी सोनी, गोपाल शर्मा, सुनील अग्रवाल, अजय गब्बर, गोपाल नायक, नटवर मित्तल, नैनानंद वैष्णव, अरुण चौधरी, राघवेंद्र वैष्णव, संतोष यादव, जगदीश मित्तल, प्रहलाद बंसल, विकास ज्योति, धीरज राठौर, मनीष अग्रवाल, अमित साहू, टंकेश्वर राठौर, डिग्रीलाल सिदार, जयप्रकाश डनसेना, और कैलाश शर्मा, हेमलाल कुर्रे, विद्या चौहान, किशोर कुमार चौहान, संजय गुप्ता, राकेश गायत्री समेत नगर के सभी पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों ने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।



