NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका
रायगढ़

हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

ई-पॉस मशीन में स्टॉक नहीं दिखा तो खाली हाथ लौट रहे

lochan Gupta
Last updated: September 9, 2026 12:16 am
By lochan Gupta September 9, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ। जिले में इस महीने हितग्राहियों को 2 महीने का चावल और शक्कर एक साथ वितरित किया जाना है। राशन लेने के लिए हितग्राही उचित मूल्य की दुकानों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन सप्ताहभर बीतने के बाद भी उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। ई-पॉस मशीन में चावल और शक्कर का स्टॉक प्रदर्शित नहीं होने से वितरण प्रभावित है। जिले में 620 और रायगढ़ शहर में 64 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं। हर महीने की पहली तारीख से ही हितग्राही राशन लेने पहुंचने लगते हैं। इस बार शासन के निर्देश पर दो महीने का राशन देने की तैयारी थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण व्यवस्था अटक गई है।
राशन दुकानदारों के मुताबिक, ई-पॉस मशीन में चावल और शक्कर का स्टॉक सही तरीके से प्रदर्शित नहीं हो रहा है। मशीन में स्टॉक नहीं दिखने के कारण हितग्राहियों का ऑनलाइन सत्यापन और राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। इससे रोजाना दुकान पहुंचने वाले लोगों को बिना राशन लिए लौटना पड़ रहा है।

सर्वर और सॉफ्टवेयर की समस्या

दुकानदारों का कहना है कि, सर्वर और सॉफ्टवेयर में तकनीकी दिक्कत के कारण करीब सप्ताहभर से राशन वितरण शुरू नहीं हो सका है। हितग्राही लगातार दुकानों पर पहुंचकर राशन मिलने की जानकारी ले रहे हैं। राशन दुकान संचालक प्रशांत सिंह ने बताया कि ई-पॉस मशीन के सर्वर में तकनीकी समस्या की जानकारी अधिकारियों को दी जा चुकी है। इस महीने दो माह का राशन वितरण करने का आदेश है, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण अब तक वितरण शुरू नहीं हो पाया है।

स्मार्ट पीडीएस लागू होने से आ रही दिक्कत

सहायक खाद्य अधिकारी अंजनी राव ने बताया कि इस महीने से स्मार्ट पीडीएस लागू होना है। राशन दुकानों में तकनीकी समस्या की जानकारी मिलने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। सॉफ्टवेयर में आई समस्या को जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

You Might Also Like

प्रधान मंत्री मोदी जी द्वारा थाईलैंड की प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध डोकरा कला की अद्वितीय कृति ‘मोर बनी नाव’ भेंट करते हुए तस्वीर साझा करते हुए वित्त मंत्री ओपी ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश की पारंपरिक कला का वैश्विक मंच पर मान बढ़ा है।उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का आभार भी व्यक्त किया है।

गौवंश की तस्करी करते दो गिरफ्तार

पति-पत्नी व दो बच्चें की हत्या से दहल उठा खरसिया, कुल्हाड़ी से हत्या कर शवों को घर की बाड़ी में दफनाया

अनियंत्रित बाइक से गिरे युवक की मौत

फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घरघोड़ा में अंतिम संस्कार की लकडिय़ों की व्यवस्था पर सवाल
Next Article खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख

खबरें और भी है....

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

Popular Posts

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?