NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
रायगढ़

फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान

तेतला के पास हुआ हादसा, वाहन चालक फरार, जांच में जुटी पुसौर पुलिस

lochan Gupta
Last updated: September 9, 2026 12:17 am
By lochan Gupta September 9, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मंगलवार को दोपहर में एक युवक बाइक से रायगढ़ आ रहा था, इस दौरान बीच रास्ते में भारी वाहन ने ठोकर मारकर भाग गया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिससे पंचनामा दर्ज कर शव को अस्पताल भेजा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम रनभाठा निवासी सुरेश राम अनंत पिता पतिराम अनंत मंगलवार को दोपहर में किसी काम से बाइक में सवार होकर रायगढ़ आ रहा था। इस दौरान पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तेतला के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचा ही था कि पिछे से आ रही किसी भारी वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे बाइक समेत सडक़ में गिरा तो पिछले चक्के से उसका सिर क्षतिग्रस्त हो गया। उक्त हादसे के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दिया, जिससे पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात मानकर उसके शव को पुसौर अस्पताल भेजा। साथ ही जब पुलिस ने जांच किया तो देर शाम को पता चला कि उक्त मृतक ग्राम रनभाठा का है, जिससे घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया गया। वहीं परिजनेां के आने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

क्या कहती है पुलिस

इस संबंध में पुसौर थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर भाग गया है। परिजनों के आने पर दुर्घटनाकारित वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच की रही है। देर शाम तक वाहन चालक का पता नहीं चला है, ऐसे में अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
4 महीने पहले भी हुई थी दो युवकों की मौत
तेतला गांव के लोगों के मुताबिक, इस सडक़ पर भारी वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं। सडक़ के किनारे कई गांव भी बसे हुए हैं। तेतला पेट्रोल पंप और चौक के आसपास अक्सर सडक़ हादसे होते रहते हैं। करीब चार महीने पहले भी इसी जगह ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई थी। दोनों युवक बाइक से किरोड़ीमल जा रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

You Might Also Like

जीवन में सच्चे तप का फल जरुर मिलता है – पं गिरधारी तिवारी

आरटीओ उडऩदस्ता की ताबड़तोड़ कार्यवाही

समय रहते उठाए गए सुरक्षा कदम….. सुनील इस्पात की जर्जर दीवार हटाने की तैयारी

सुशासन तिहार: जनता और प्रशासन के बीच मजबूत विश्वास का माध्यम बन रहा जनसमस्या निवारण शिविर

स्कूली बच्चों ने जाना हम कैसे करें दाँतों की सफाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
Next Article शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय

खबरें और भी है....

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

Popular Posts

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?