NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बैंकों के सामने सडक़ पर पार्किंग परेशान आम नागरिकों ने एसडीएम तिवारी को दिया ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > बैंकों के सामने सडक़ पर पार्किंग परेशान आम नागरिकों ने एसडीएम तिवारी को दिया ज्ञापन
खरसिया

बैंकों के सामने सडक़ पर पार्किंग परेशान आम नागरिकों ने एसडीएम तिवारी को दिया ज्ञापन

सकरे और व्यस्ततम मार्ग पर स्थित आईडीएफसी बैंक के सामने लगता है बार बार जाम

lochan Gupta
Last updated: April 17, 2026 12:00 am
By lochan Gupta April 17, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। नगर में बैंकों कि स्वयं की पार्किंग नहीं होने की वजह से ग्राहकों और कर्मचारियों द्वारा सडक़ परिवहन खड़े कर दिए जाते हैं जिसकी वजह से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और मार्ग बार बार जाम हो जाते हैं। ट्रैफिक व्यवस्था से परेशान आम नागरिकों ने खरसीया एसडीएम प्रवीण तिवारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाते हुए कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में पत्रकार कैलाश शर्मा, खानु चांदवानी, अमित राठौर, सुमित खूबवानी, और नगरवासियों ने बताया कि हमारे द्वारा एसडीएम महोदय को ज्ञापन के माध्यम से शहर की बड़ी समस्या से अवगत करवाते हुए महोदय से निवेदन किया गया है कि खरसिया नगर में संचालित अनेकों बैंको द्वारा अपने कार्यालय के सामने आम रास्ता में बैंकों के कर्मचारियों द्वारा वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है उसके बाद जो आदमी बैंको में अपने कामों से आता है उनका दोपहिया वाहनों को खड़ा करने के कारण शहर के भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी बैंक, सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया, युनियन बैंक, केनरा बैंक जिनके द्वारा अपने स्वयं के एवं बैंक के ग्राहकों के लिये कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण सडक़ जाम हो जाता है इस कारण से शहर की यातायात व्यवस्था अस्त व्यस्त होती जा रही है। लगातार सडक़ पर जाम लगने से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का समाना करना पड़ता है हमेशा सडक दुर्घटना के भय के साथ ही हमेशा वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है जिससे कभी भी किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। अत: श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि नगर के सक्रिय रास्तों और सडक़ों के किनारे स्थित बैंको के प्रबंधन पर सख्त कार्यवाही करें साथ ही बैंकों के सामने वाहन खड़ी करने वाले वाहन चालकों विरुद्ध कार्यवाही करने की कृपा करें जिससे नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
सबसे ज्यादा आईडीएफसी बैंक के सामने लगता है जाम बताते चलें कि सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले सकरे मार्ग पर आईडीएफसी बैंक स्थित है। और इस मार्ग पर सडक़ पर ही बैंक कर्मचारियों तथा बैंक के ग्राहकों द्वारा वाहन खड़े कर दिए जाते हैं जिससे मोटरसाइकिल और कार तक का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कन्या भवन से अग्रसेन चौक तक की सडक़ जिस पर आईडीएफसी बैंक स्थित है यही ट्रैफिक सबसे ज्यादा रहता है इसी मार्ग पर बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड श्री श्याम बिहारी मंदिर कन्या भवन अग्रसेन भवन स्थित है, साथ ही चार से पांच स्कूलों के छोटे छोटे बच्चों का नियमित आवागमन इसी मार्ग से होता है और अनेकों ट्रांसपोर्ट, थोक विक्रेताओं की दुकानें और गोदाम, इसी मार्ग पर होने की वजह से इस मार्ग पर हमेशा ट्रैफिक का और भारी वाहनों, यात्री बसों का भी दबाव बना रहता है जिसकी वजह से बार बार सडक़ पर जाम लग जाता है और वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही माहौल गर्म हो जाता है जिसकी वजह से किसी भी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

You Might Also Like

दर्रामुड़ा में शिवमहापुराण कथा का भव्य और अलौकिक आयोजन

हेल्पिंग हैंड्स ने निर्धन बच्चों के साथ मनाई दिवाली

गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शांति समिति की हुई बैठक

बीज निगम के गोदाम में एसडीएम का छापा

पीएम ने खरसिया के बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज की रखी नींव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कनक मित्तल ने सीबीएसई कक्षा 10वीं में 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर किया स्कूल टॉप
Next Article अपेक्स हॉस्पिटल में 26 को डॉ. रश्मि देंगी नि:शुल्क परामर्श

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट वायलर विस्फोट, कंपनी निर्देशक अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय
महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
भीषण गर्मी : 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?