NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आपातकाल: लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय-शंशाक शर्मा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आपातकाल: लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय-शंशाक शर्मा
रायगढ़

आपातकाल: लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय-शंशाक शर्मा

इंदिरा गांधी ने 1975 में संविधान को बनाया था बंधक, 21 महीने तक लोकतंत्र कैद था, जेपी-वाजपेयी समेत हजारों नेता जेल में डाले गए

lochan Gupta
Last updated: June 25, 2026 12:09 am
By lochan Gupta June 25, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की सबसे काली अवधि 25 जून 1975 को लगे आपातकाल के 49 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त शशांक शर्मा ने रायगढ़ में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस की तानाशाही को उजागर किया। 21 महीने के दौरान आपातकाल का काल से शशांक शर्मा ने बताया कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक का 21 महीने का समय स्वतंत्र भारत का सबसे अलोकतांत्रिक काल था। तत्कालीन राष्ट्रपति फख़़रुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल लगा दिया था। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने इसे भारतीय इतिहास का सर्वाधिक काला अवधि निरूपित किया ।भाजपा नेता ने कहा सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या से गुरेज नहीं किया गया।


उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी के भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ देश भर में भयंकर आक्रोश था। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा राजनारायण की चुनाव याचिका पर इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला आते ही उनके हाथ से सत्ता निकलती दिखी। तब 25 जून 1975 की रात आपातकाल घोषित कर लोकतंत्र को निलंबित कर दिया गया। आपातकाल लगते ही स्वयंसेवकों और गैर-कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी शुरू हो गई। लोकनायक जयप्रकाश नारायण, मोरारजी देसाई, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, जॉर्ज फर्नांडिस, नीतीश कुमार, सुशील मोदी, रामविलास पासवान समेत हजारों नेता रातों रात गिरफ्तार किए गए। अविभाजित मध्यप्रदेश से भी सभी विपक्षी नेता जेल में डाल दिए गए।मीडिया पर सबसे बड़ा प्रहार हुआ। 3801 अख़बार ज़ब्त किए गए, 327 पत्रकार मीसा कानून में बंद, 290 अख़बारों के सरकारी विज्ञापन बंद। द टाईम्स और द गार्डियन के संवाददाता भारत से निकाले गए। 51 विदेशी पत्रकारों की मान्यता छीन ली गई। शशांक शर्मा ने कहा कि ‘सेक्युलरिज्म और सोशलिज्म’ शब्द आपातकाल से पहले संविधान में थे ही नहीं। जब राष्ट्रपति, न्यायपालिका, संसद सभी निष्प्रभावी कर दिए गए, तब चुपके से इन शब्दों को प्रस्तावना में डाल दिया गया।कांग्रेस की मनोवृत्ति आज भी आपातकाल जैसी बताते हुए
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अभिनेत्री का घर ढहाना, अर्णव गोस्वामी पर अत्याचार, पश्चिम बंगाल में हत्याएं-बलात्कार, छत्तीसगढ़ में ट्वीट रीट्वीट पर केस – ये सब आपातकाल वाली कांग्रेस की मूल वृत्ति है। बांटो और राज करो कांग्रेस का मूलमंत्र रहा है।
आम जनता को इतिहास याद कराते हुए शशांक शर्मा ने कहा कि आज हम जिस आज़ादी की हवा में सांस ले रहे हैं, यह आज़ादी हमने कांग्रेस से लडक़र हासिल की है। यह दूसरी आज़ादी है। भारतीय संविधान और लोकतंत्र अटल-आडवाणी-नानाजी जैसे राष्ट्रवादियों का हासिल किया लोकतंत्र है। लोकनायक जेपी का कमाया लोकतंत्र है। आपातकाल 1977 में खत्म हुआ, लेकिन उसकी मनोवृत्ति वाले तत्व आज भी मौजूद हैं। अगर इतिहास याद नहीं रखेंगे तो उसे बार-बार दोहराने पर विवश होंगे। इसलिए हर वर्ष 25 जून को ‘काला दिवस’ के रूप में याद करना जरूरी है।

You Might Also Like

बारिश से भीगा धान, हो गए अंकुरित

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायगढ़ में येलो अलर्ट जारी

थवाईत महिला समिति ने किया सावन महोत्सव का आयोजन, सावन क्वीन बनीं ऊषा थवाईत

अंतरराज्यीय ट्रेडिंग फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश

मतदान में 72 घंटे शेष, एनफोर्समेंट एजेंसी रहें अलर्ट- कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट
Next Article ट्रेनों की लगातार लेट-लतीफी से यात्री हलाकान

खबरें और भी है....

सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
रायगढ़ स्टील इस्पात में फर्नेस ब्लास्ट, 4 घायल
पैसे मांगने की बात पर विवाद पर पहले डंडे से मारा फिर…पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?