NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट
रायगढ़

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट

तोडफ़ोड़ और बलवा करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: June 25, 2026 12:08 am
By lochan Gupta June 25, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। लैलूंगा पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़ और बलवा करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
घटना को लेकर ग्राम बरखोरिया निवासी प्रार्थिया पुष्पा यादव पति टिकेश्वर यादव (35 वर्ष) ने 22 जून को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके परिवार द्वारा कब्जे की कृषि भूमि में धान की बुआई की गई थी। दोपहर करीब 2 बजे कृष्णा यादव, लिंगराज यादव, जागेश्वर यादव, हलधर यादव, पूर्णचंद्र चौबे, बसंत यादव, विनेश यादव उर्फ बबलू, रघुवीर टंडन, सूरज ओगरे और संजय बरेठ एक राय होकर खेत में जबरन जोताई एवं धान बुआई करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपित प्रार्थिया के घर और आंगन में घुस गए तथा छप्पर और घरेलू सामान में तोडफ़ोड़ कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में धारा 296, 115(2), 351(3), 190, 191(2), 333 एवं 324(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आने पर थाना प्रभारी लैलूंगा को आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा टीम के साथ आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त काले रंग का केटा वाहन क्रमांक सीजी -11-एएन 0911 तथा मारपीट में प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

You Might Also Like

अविवाहित बताकर युवती से अनाचार

जवाफूल चावल वाला रायगढ़ जिला अब अफीम के नाम से बदनाम हुआ-नगेन्द्र नेगी

भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए बरतें एहतियात- कलेक्टर

सफाई दरोगा पर गिरी नोटिस की गाज

ईद मिलादुन्नबी के सफल आयोजन हेतु सिरतुन्नबी कमेटी का गठन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पहली बारिश में बह गई निगम की सफाई व्यवस्था
Next Article आपातकाल: लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय-शंशाक शर्मा

खबरें और भी है....

सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
रायगढ़ स्टील इस्पात में फर्नेस ब्लास्ट, 4 घायल
पैसे मांगने की बात पर विवाद पर पहले डंडे से मारा फिर…पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?